फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   taskar arruest

स्मैक और चरस बरामद, गोरखपुर का तस्कर गिरफ्तार

Wed, 26 Aug 2020 07:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
taskar arruest
स्मैक और चरस बरामद, गोरखपुर का तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन

बांसी पुलिस ने क्षेत्र के विशुनपुर मुस्तकहम गांव के पास पकड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। बांसी कोतवाली की पुलिस टीम के हाथ बुधवार को दो अंतरजनपदीय मादक पदार्थ की तस्कर लग गए। टीम ने उन्हें क्षेत्र के विशुनपुर गांव के पास से गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से स्मैक, चरस और नशे की गोली बरामद की गई। पकड़ा गया एक तस्कर गोरखपुर का बताया जा रहा है। पूछताछ करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया है।

कोतवाल बांसी शैलेश सिंह के मुताबिक बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र के विशुनपुर गांव में पास मौजूद हैं। सूचना के आधार पर टीम ने मौके से दो संदिग्धों को पकड़ा। उन्होंने अपनी पहचान राजू गिरी निवासी शेरपुर चमराह थाना चिलुवाताल गोरखपुर और कुलदीप गुप्ता निवासी मोहल्ला बुद्धनगर स्टेशन रोड सिद्धार्थनगर बताया। तलाशी में उनके कब्जे से 520 ग्राम चरस, तीन पुड़िया स्मैक, 284 नशे की गोली, 19 हजार रुपये और एक कार बरामद की गई। एसओ ने बताया कि यह गिरोह कई जिलों में मादक पदार्थ की तस्करी करता है। पकड़ने वाली टीम में एसआई जीवन त्रिपाठी, एसआई शेषनाथ यादव, सिपाही इमामुद्दीन, लालवचन यादव, प्रभाकर राज सिंह, आनंद यादव शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed