फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Target to vaccinate 12500 people from Corona at 125 booths in Gorakhpur

कोरोना टीकाकरण: अब तक का सबसे बड़ा उत्सव आज, 125 बूथों पर होगा वैक्सीनेशन

Fri, 12 Mar 2021 10:38 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 12 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
Target to vaccinate 12500 people from Corona at 125 booths in Gorakhpur
vaccination - फोटो : अमर उजाला।
टीकाकरण के क्रम में शुक्रवार को जिले में सबसे बड़ा आयोजन किया जा रहा है। 125 बूथों पर 12500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य है। अभी तक एक दिन में अधिकतम 103 बूथों पर टीकाकरण हुआ है। हर बूथ पर वैक्सीनेटर, सुरक्षा कर्मी व सत्यापन करने वालों की ड्यूटी लगा दी गई है। वैक्सीन व इमरजेंसी दवाओं की किट भेज दी गई है।
विज्ञापन


सीएमओ डा. सुधाकर पांडेय ने कहा कि टीकाकरण को लेकर लोग उत्साहित हैं।  वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित और असरदार है। बूथों पर भीड़ उमड़ रही है। लोगों को आसानी से टीका लगाया जा सके, इसके लिए शुक्रवार को बूथों की संख्या बढ़ा दी गई है। एक दिन में 12500 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। टीका लगवाने के बाद लोगों को 30 मिनट आब्जर्वेशन कक्ष में बैठाया जाएगा। किसी को कोई दिक्कत हुई तो इलाज किया जाएगा।
विज्ञापन


बूथ पर परिचय पत्र दिखाने पर ही प्रवेश
हर बूथ पर सुरक्षा के मुकम्मल इंतजाम रहेंगे। हर जगह दो-दो सुरक्षा कर्मियों की ड्यूटी लगा दी गई है। गेट पर ही वे आने वालों का परिचय पत्र देखेंगे। इसके बाद अंदर प्रवेश देंगे। नोडल अधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीमार हैं तो डाक्टर का पर्चा लेकर जाएं
तीसरे चरण में 60 वर्ष से ऊपर तथा 45 से 59 वर्ष के बीच के बीमार लोगों को टीका लगाया जा रहा है। आधार कार्ड लेकर सभी को आना होगा। बीमार लोगों के लिए डाक्टर का पर्चा भी लाना अनिवार्य है। यदि पंजीकरण नहीं है तो मौके पर पंजीकरण होगा और टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed