फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Target of planting 62 thousand saplings before monsoon, emphasis on maintenance of parks

Gorakhpur News: मानसून से पहले 62 हजार पौधारोपण का लक्ष्य, पार्कों के रखरखाव पर जोर

Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Target of planting 62 thousand saplings before monsoon, emphasis on maintenance of parks
गोरखपुर। नगर आयुक्त अजय जैन ने सोमवार को निर्माण विभाग एवं उद्यान विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर मानसून पूर्व तैयारियों और शहर के सौंदर्यीकरण कार्यों की समीक्षा की। इसमें इस वर्ष मानसून सीजन में 62 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया।
विज्ञापन


नगर आयुक्त ने सभी अवर अभियंताओं को अपने-अपने जोन में पौधरोपण के लिए उपयुक्त स्थान चिन्हित करने तथा थीम बेस्ड प्लांटेशन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पार्कों के रखरखाव, मरम्मत, वॉल पेंटिंग और वहां आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। साथ ही पार्कों के बाहर हेल्पलाइन नंबर अंकित कराने, पुराने ट्री गार्ड का पुन: उपयोग करने और पार्कों की श्रेणीवार सूची तैयार करने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

नगर आयुक्त ने निर्माण विभाग के विभिन्न प्रोजेक्ट एवं निर्माण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने अधूरे निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने और सीएनडीएस की ओर से कराए जा रहे कार्यों की गुणवत्ता व गति बनाए रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा मानसून से पहले सभी नालियों को नालों से जोड़ने, जलभराव वाले स्थलों पर मोबाइल पंप तैनात करने तथा अधूरे नाला एवं नाली निर्माण कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed