फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tara Mandal: It has become difficult to leave the house.. they park their cars at other people's houses.

दर्द गोरक्षनगरी का: कॉलोनी से निकलना दुश्वार, दूसरों के घर खड़ी करते हैं कार

Fri, 20 Oct 2023 02:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Fri, 20 Oct 2023 02:39 PM IST
सार

नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर शिकायत होने पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। तीन सदस्यीय कमेटी इसकी जांच कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। इस वजह से इसका काम ठप पड़ा हुआ है।
 

विज्ञापन
Tara Mandal: It has become difficult to leave the house.. they park their cars at other people's houses.
तीन महीने से निर्माण कार्य बंद होने से मोहल्ले में लग रहा है पानी - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर में अधूरा विकास किस तरह लोगों का जीवन प्रभावित करता है, यह नजारा तारामंडल की सिद्धार्थनगर कॉलोनी में इन दिनों देखा जा सकता है। यहां तीन माह से सड़क और नाली निर्माण का काम पूरा नहीं हो सका है। बरसात में जलभराव के कारण लोग परेशान हुए। लोगों का घरों से निकलना भी दुश्वार है।

विज्ञापन


मौसम बदलने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। अधूरी सड़क और ऊंची नाली के कारण लोगों को अपनी कार दूसरों के घरों पर खड़ी करनी पड़ रही है। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि इसकी शिकायत पार्षद से लेकर नगर निगम तक की जा चुकी है, लेकिन अभी समस्या से निजात नहीं मिल सकी है।
विज्ञापन


तारामंडल की सिद्धार्थनगर कॉलोनी करीब 30 साल पुरानी है। इस कॉलोनी में करीब सवा सौ मकान बने हुए हैं। मोहल्ले के शिवशंकर सिंह, उमेश निषाद सहित अन्य लोगों के मकान के सामने नाली और सड़क का निर्माण कार्य करीब तीन माह पूर्व शुरू कराया गया था। यह सड़क एक ओर देवरिया बाईपास तो दूसरी ओर चिलमापुर आजाद चौक से जुड़ती है। बरसात होने की वजह से काम पूरा नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन




 

पहले नाली बनी जिसकी ऊंचाई बढ़ा दी गई। इससे आसपास के मकानों का पानी निकलने में दिक्कत होने लगी। नाली ऊंची होने से लोग जुगाड़ करके किसी तरह से बाइक तो निकाल लेते हैं, लेकिन कार को बाहर ले जाने में समस्या आने लगी। लोगों को लगा कि काम पूरा होने पर अपने घर की ओर स्लैब बना लेंगे, लेकिन यह काम पूरा नहीं हो सका। जहां-तहां नाली का निर्माण हुआ है, लेकिन सड़क पर गिट्टी और ईंट का मलबा गिराकर छोड़ दिया गया है।

बृहस्पतिवार की दोपहर 3 बजे मोहल्ले के विजय प्रकाश पांडेय अपने घर के सामने खड़े होकर पड़ोसी शशांक से बात कर रहे थे। विजय ने बताया कि यहां नाली और सड़क का काम पूरा नहीं होने से महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गाें को काफी दिक्कत होती है। नाली के अभाव में यहां पर जलभराव हो रहा है।

लोग कीचड़ और मिट्टी से आ जाते हैं। दिन में तो किसी तरह से लोग गुजर जाते हैं, लेकिन शाम ढलने के बाद से घर पहुंचने में मुश्किल आती है। लोगों का कहना है कि नगर निगम के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई है। लेकिन अभी तक काम पूरा नहीं हो सका।



 

लोग बोले

मोहल्ले के लोग तीन माह से परेशानी उठा रहे हैं। बरसात थमने के बाद काम तेज हाेने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक कोई शुरुआत नहीं हुई। -हरिकेश सिंह, स्थानीय निवासी।

जो नाली बन रही है। वह मकानों से काफी ऊंची हो गई है। इससे घरों में खड़े वाहन नहीं निकल पा रहे हैं। काम पूरा होने पर लोग अपने सामने स्लैब बना लेते। लेकिन अभी तक समस्या बनी हुई है। -विजय प्रकाश पांडेय, स्थानीय निवासी।

बारिश होने पर घुटने भर जलभराव होता है। स्कूल जाने वाले बच्चों से लेकर हर किसी को परेशानी होती है। तीन माह किसी तरह से काटा गया है। ऐसा लग रहा है कि दीपावली तक काम नहीं हो पाएगा। -शशांक सिंह, स्थानीय निवासी।

नाली भी मनमानी बनी है। सड़क का काम भी पूरा नहीं हुआ है। मलबा गिराया गया है। लोग इसके बीच से होकर आ जा रहे हैं। नगर निगम के अधिकारियों से जल्द से जल्द काम पूरा कराने की मांग की गई है।-अजय मल्ल, स्थानीय निवासी।


नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि निर्माण कार्य को लेकर शिकायत होने पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं। तीन सदस्यीय कमेटी इसकी जांच कर रही है। कमेटी की रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई होगी। इस वजह से इसका काम ठप पड़ा हुआ है।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed