फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Talents shine in the dance test of Yoddha Dance Club

Gorakhpur News: योद्धा डांस क्लब के नृत्य परीक्षण में प्रतिभाओं ने बिखेरा जलवा

Sun, 17 May 2026 02:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Talents shine in the dance test of Yoddha Dance Club
गोरखपुर। विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों और महिलाओं में छिपी नृत्य प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से योद्धा मार्शल आर्ट्स की सांस्कृतिक इकाई “योद्धा डांस क्लब” की ओर से शनिवार को बशारतपुर स्थित क्लब में नृत्य परीक्षण आयोजित किया गया। प्रतिभागियों ने लोक, आधुनिक और शास्त्रीय नृत्य शैलियों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में 54 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिनमें 48 ने विभिन्न श्रेणियों में सफलता प्राप्त की।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ संस्कृतिकर्मी रीना जायसवाल और विशिष्ट अतिथि संतोष मणि त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने गणेश वंदना और माता सरस्वती वंदना पर समूह नृत्य प्रस्तुत किया। इसके बाद लोक, आधुनिक और शास्त्रीय नृत्य की आकर्षक प्रस्तुतियों का दौर शुरू हुआ। प्रतिभागियों ने अनुशासन, आत्मविश्वास और अभिव्यक्ति का शानदार प्रदर्शन करते हुए नृत्य व्यायाम, हस्त मुद्रा, पद मुद्रा, गायन, नृत्य अभिव्यक्ति, नृत्य लहरें, मौखिक, लिखित तथा एकल और समूह नृत्य की प्रस्तुतियां दीं। कुशल कोरियोग्राफी और सुंदर मुद्राओं ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रस्तुति समाप्त होने पर सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। स्वर सागर संस्था की अध्यक्ष सुनीशा श्रीवास्तव ने एकल और समूह नृत्य व गायन का परीक्षण किया। योद्धा डांस क्लब की अध्यक्ष एवं कोरियोग्राफर ने हस्त और पद मुद्रा का परीक्षण लिया। खजांची बाजार योद्धा क्लब की ने लिखित परीक्षण कराया। वहीं योद्धा मार्शल आर्ट्स समिति के अध्यक्ष ने बेसिक वार्मअप, स्ट्रेचिंग और स्टंट सहित नृत्य व्यायाम का परीक्षण लिया। कार्यक्रम में समर, मदन राजभर, कनकलता मिश्रा, जाह्नवी, समीक्षा और अनुष्का समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन



..........

ये हुए विजयी
नृत्य परीक्षण में अदिति त्रिपाठी, रेनू शर्मा, उर्मिला, रीता चौधरी, जितीशा, अदिति शर्मा, आव्या, कृष्णिका, आदर्शनिका और प्रणया सैनानी प्रथम स्थान प्राप्त किया। आराध्य, आश्वि, अद्विका, गौरिका, नंदिका, शानवी और कौशिकी ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त किया, जबकि आरोही, आर्य, लविका, सताक्षी और संजू मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed