{"_id":"6488d29770c9780f7900ddc4","slug":"take-such-strict-action-against-the-land-grabbers-that-they-become-nazir-cm-yogi-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-206030-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन कब्जाने वाले भू माफिया पर ऐसी सख्ती करें कि नजीर बन जाए : सीएम योगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन कब्जाने वाले भू माफिया पर ऐसी सख्ती करें कि नजीर बन जाए : सीएम योगी
विज्ञापन

जनता दर्शन के दौरान अधिकारियों को निर्देश-समस्याओं का समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराएं
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जमीन कब्जाने में पेशेवर प्रवृत्ति वालों को भू माफिया के रूप में चिह्नत कर सख्ती की जाए। किसी भी गरीब की जमीन पर कब्जा करने वालों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई करें, जो नजीर बने। लोगों की समस्याओं का निस्तारण उनकी सरकार की विशेष प्राथमिकता है। इसलिए, पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लें। उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराएं। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सीएम योगी ने अधिकारियों को ये निर्देश मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में पहुंचे लोगों को मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि किसी को भी चिंता करने की आवश्यकता नहीं है, सबकी समस्या का समाधान हर हाल में होगा। जनता दर्शन में कई महिलाएं जमीन से जुड़े विवादों में प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची थीं।
कुछ की शिकायत थी कि दबंग उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। इन शिकायतों पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि जमीनी विवादों का समाधान तत्परतापूर्वक इस तरह होना चाहिए, जिससे पीड़ित व्यक्ति संतुष्ट दिखे।