फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Tahir is notorious for vehicle theft

Gorakhpur News: वाहन चोरी के लिए कुख्यात है ताहिर

Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 May 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
Tahir is notorious for vehicle theft

विज्ञापन
सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी ताहिर खलीलाबाद कोतवाली थाने का है हिस्ट्रीशीटर
अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। संतकबीरनगर के खलीलाबाद ट्यूबवेल कॉलोनी मोतीनगर निवासी मो. ताहिर अली कोतवाली थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उस पर 12 केस कोतवाली, धनघटा और दुधारा थाने में दर्ज हैं। पुलिस के बीच ताहिर की पहचान शातिर गाड़ी चोर के रूप में है। इसके अलावा उसके ऊपर मारपीट और जालसाजी के भी केस दर्ज हैं।

पुलिस की जांच में पता चला है कि ताहिर हर सप्ताह आजमगढ़ जाता था। वह बस में सफर के दौरान चोरी की वारदात को अंजाम देता है। इसलिए वह बार-बार बस ट्रेन में सफर भी करता रहता है। नशे के आदी ताहिर की पत्नी और छह बच्चे हैं। इस समय वह घर से निकाला गया है और खानाबदोश जीवन जीता है।
विज्ञापन

बढ़ते केस को देखते हुए 24 जुलाई 2022 को पुलिस ने इसकी हिस्ट्रीशीट खोली थी। एक घर में चोरी कर इसने अपराध में कदम रखा। इसके बाद बाइक चोरी के भी पांच केस ताहिर के खिलाफ दर्ज किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस दौड़ाने लगा था..मचा दी थी अफरा-तफरी
पुलिस ने बताया कि दो जुलाई 2011 को एक बड़े आयोजन के दौरान ताहिर ने अफरा-तफरी मचाई थी। खलीलाबाद के मेंहदावल बाईपास के पास एक सरकारी बस आकर रुकी। चालक किसी काम से बाहर निकला। तभी नशे की हालत में ताहिर ने बस की स्टेयरिंग अपने हाथ में ले ली। बस स्टार्ट कर वह इधर-उधर दौड़ाने लगा। उसे काबू में करने के लिए पुलिस टीम के पसीने छूट गए थे। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों की वर्दी भी फट गई थी। इस मामले में यातायात पुलिस की क्रेन के प्राइवेट चालक ने थाने में केस दर्ज कराया था, जिसमें पुलिस ने उसे जेल भिजवाया था। पुलिस ने बताया कि एक केस में ताहिर के साथ उसकी पत्नी भी आरोपी बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed