फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   taal sumer sagar gorakhpur

गोरखपुर के ताल सुमेर सागर का बदल जाएगा स्वरूप, 15 करोड़ की लागत से होगा इसका निर्माण

Sat, 11 Jul 2020 10:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 11 Jul 2020 10:25 AM IST
विज्ञापन
taal sumer sagar gorakhpur
ताल सुमेर सागर। - फोटो : अमर उजाला।

ताल सुमेर सागर को दोबारा ताल का स्वरूप देने के लिए जिला प्रशासन 15 करोड़ रुपये खर्च करेगा। 10.05 एकड़ में प्रस्तावित इस ताल की गहराई किनारे पर दो फीट, फिर पांच, सात और 10 फीट होगी जबकि सबसे बीच में ताल 15 फीट गहरा होगा। इससे ताल का किनारा कटान से भी सुरक्षित रहेगा। यही नहीं ताल में गंदा पानी रोकने के लिए प्रशासन सीचेवाल मॉडल अपनाएगा।

विज्ञापन


ज्वाइंट मजिस्ट्रेट गौरव सिंह सोगरवाल ने बताया कि आर्किटेक्ट द्वारा तैयार किए गए ले-आउट को जिला प्रशासन ने अपनी फाइनल रजामंदी दे दी है। ताल जिस तकनीक पर विकसित किया जा रहा है उससे जल संचयन क्षमता बढ़ाने और भू-गर्भ जल स्तर को बरकरार रखने में भी मदद मिलेगी।
विज्ञापन


ताल के जल धारण की क्षमता 40 हजार क्यूबिक मीटर होगी। तालाब के अंदर कटान रोकने के लिए अत्याधुनिक तकनीक वाले सिलिका जेल का इस्तेमाल किया जाएगा। यह बोल्डर पिचिंग की अपेक्षा लगभग दस गुना सस्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि आसपास के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में जलभराव न हो इसके लिए विजय चौराहा व धर्मशाला बाजार दोनों तरफ से ड्रेन भी बनाए जाएंगे। सीचेवाल माडल से ड्रेन के पानी को साफकर तालाब में डाला जाएगा। जिला प्रशासन ने भारत सरकार की संस्था नीरी से भी संपर्क किया है।

नीरी के कंस्ट्रक्टेड वेटलेंड कांसेप्ट से भी तालाब के पानी को स्वच्छ रखा जाएगा। नीरी फाउंडेशन संस्था ने ‘सेव वाटर कैंपेन’ के तहत मेरठ में काली नदी का जीर्णोद्धार करने में अहम भूमिका निभाई थी। संस्था के विशेषज्ञ जल्द ही तालाब का स्थलीय निरीक्षण करेंगे।

धर्मशाला व विजय चौराहा, दोनों तरफ होगा गेट

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि तालाब में प्रवेश के लिए धर्मशाला बाजार चौराहा और विजय चौराहा, दोनों तरफ से द्वार बनाए जाएंगे। इन दोनों स्थानों पर दो व चार पहिया वाहनों के पार्किंग की व्यवस्था होगी। पार्किंग में एक साथ 100 चार पहिया व 500 दो पहिया वाहनों के पार्किंग का इंतजाम रहेगा। इसके अलावा दो अलग-अलग स्थानों पर पब्लिक टॉयलेट भी बनाए जाएंगे।

वेडिंग जोन में आठ दुकानें रहेंगी। पार्क के लिए लगभग 800 मीटर जमीन आरक्षित की गई। इसके अलावा ताल परिसर के बीच-बीच में ग्रीनरी के साथ ही बैठने के लिए बेंच का भी इंतजाम रहेगा। ताल के किनारे 1.3 किलोमीटर का जॉगिंग ट्रैक होगा।

एक लाख की आबादी को जलभराव से राहत मिलेगी
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने बताया कि इस तालाब से एक लाख से अधिक की आबादी को जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। ताल को सुंदर बनाने के लिए शहर के कई प्रतिष्ठित लोगों ने भी जिला प्रशासन से संपर्क किया है। कुछ लोगों ने श्रमदान तो कुछ ने आर्थिक मदद का भी प्रस्ताव रखा है। प्रशासन ऐसे सभी दानदाताओं का नाम भी तालाब के एक हिस्से में लगवाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed