फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   t is becoming difficult to live in the present times due to the smell emanating from Goddhoiya drain

गोड़धोइया नाला: अभी बदबू से रहना दुश्वार...रामगढ़ताल जैसे खूबसूरत होने का इंतजार

Tue, 12 Mar 2024 12:44 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Tue, 12 Mar 2024 12:44 PM IST
सार

गोड़धोइया नाला के ईदगिर्द रहने वाले लोग अभी बदबू के चलते परेशान हैं। लेकिन अब उन्हें खुशी इस बात की है सीएम ने इसे बेहतर स्थान बनाने की ठान ली तो यह साकार होकर रहेगा। आने वाले वर्षों में इसके पर्यटन स्थल ओर रोजगार का केंद्र बनने की उम्मीद जता रहे हैं।

विज्ञापन
t is becoming difficult to live in the present times due to the smell emanating from Goddhoiya drain
गोड़धोइया नाला। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

जिस गोड़धोइया नाला के इर्दगिर्द अभी रहना दुश्वार है, उसकी तस्वीर जल्द ही बदल जाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे अब रामगढ़ताल जैसी खूबसूरती दिलाने की योजना तैयार की है। इसे मूर्तरूप देने के लिए सरकार ने बजट भी जारी कर दिया है और अधिकारियों को निर्देश भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन


दो साल में काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद गोड़धोइया नाला फिर अपने पुराने स्वरूप में दिखेगा। साथ ही पर्यटन स्थल के रूप में विकसित होगा तो रोजगार के अवसर भी बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन


गोड़धोइया नाला के ईदगिर्द रहने वाले लोग अभी बदबू के चलते परेशान हैं। लेकिन अब उन्हें खुशी इस बात की है सीएम ने इसे बेहतर स्थान बनाने की ठान ली तो यह साकार होकर रहेगा। आने वाले वर्षों में इसके पर्यटन स्थल ओर रोजगार का केंद्र बनने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि ऐसा होने पर हमारे मोहल्ले की मांग बढ़ जाएगी। अभी गोड़धोइया नाला पर कुछ जगहों पर निर्माण शुरू हो गया है। बिछिया रेलवे कालोनी के पास सीवर ट्रीटमेंट प्लांट बनाने का काम शुरू हो गया है। इसी तरह नाला को पक्का बनाने का कम चल रही है।

मेडिकल कॉलेज रोड के महाकाली मंदिर के पास से गोड़धोइया नाले की शुरुआत होती है। आगे जंगल हकीम नंबर 2, पादरी बाजार, शिवपुर सहबाजगंज, धर्मपुर, महुली सुघरपुर, सरस्वतीपुरम से होते हुए जंगल तुलसीराम बिछिया के अयोध्यापुरम के पास यह रामगढ़ताल में विलीन हो जाता है।

इस नाले में अगल-बगल के मोहल्लों के अलावा मेडिकल कॉलेज के पश्चिम बसे स्पोर्ट्स कॉलेज रोड और बशारतपुर आदि के बारिश का पानी भी इसी रास्ते रामगढ़ताल तक पहुंचता है।

जंगल तुलसीराम बिछिया के रहने वाले राजेंद्र गुप्ता का कहना है कि हमारे मोहल्ले के लोगों के लिए अभी घूमने के लिए कोई पार्क नहीं है। बिछिया पुल के पास पक्का घाट बन जाएगा तो यहां के अलावा अन्य मोहल्लों के लोग भी आएंगे। इससे मोहल्ले की खूबसूरती बढ़ेगी।

अभी जो लोग बिछिया में किराए पर रहने से कतराते हैं, उस वक्त यहां मकान मिलना मुश्किल होगा। इसका फायदा इसी मोहल्ले के लोगों को मिलेगा।

पादरी बाजार क्षेत्र के रहने वाले शंभू सिंह कहते हैं कि सबसे अधिक फायदा गोड़धोइया नाले के किनारे बसे लोगों को ही मिलेगा। नाले के पक्का बन जाने और जलशोधन प्लांट लगने के बाद इनके घरों के आसपास की बदबू समाप्त हो जाएगी। नाला पक्का बन जाने के बाद इसके किनारे स्ट्रीट जोन बनाकर फुटपाथ पर दुकानें लगाने वालों को आवंटित किया जा सकता है।

इससे एक तो शहर में जाम कम होगा, दूसरे लोगों को रोजगार और पर्यटन के लिए भी स्थान मिलेगा।

नौकायन की तरह बनाया जाएगा खूबसूरत
जल निगम के अधीक्षण अभियंता रतनसेन सिंह
बताते हैं कि अभी नाले को पक्का किया जा रहा है। इसे कहीं नौ मीटर तो कहीं 15 मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके अलावा बिछिया में सीटीपी भी लगाई जा रही है। इससे नाले में आए पानी को शुद्ध कर रामगढ़ताल में भेजा जाएगा।


पक्का निर्माण के चलते भविष्य में नाले की अतिरिक्त जमीन को नौकायन की तरह ही सुंदर बनाया जाएगा। इस पर दुकानें लगेंगी। इसके चलते अगल-बगल के लोगों को वहां घूमने-बैठने के लिए स्थान मिल सकेगा।







 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed