फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Synergy Institute of Cancer Care and Research opens branch in Gorakhpur City Hospital

गोरखपुर: सिटी हॉस्पिटल में होगा कैंसर के मरीजों का इलाज, देश के जाने-माने डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी

Wed, 30 Jun 2021 12:41 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 30 Jun 2021 12:41 PM IST
सार

सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च ने खोली सिटी हॉस्पिटल में अपनी शाखा।

विज्ञापन
Synergy Institute of Cancer Care and Research opens branch in Gorakhpur City Hospital
सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में ‘सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च’ की स्थापना की गई है। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रोड स्थित सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में अब कैंसर मरीजों का इलाज हो सकेगा। हॉस्पिटल में ‘सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च’ की शाखा स्थापित की गई है। इस पहल के बाद से शहर के कैंसर मरीजों को इलाज के लिए दिल्ली, मुंबई और लखनऊ जैसे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन


यह बातें, सिटी हास्पिटल के निदेशक डॉ. एके मल्ल ने मंगलवार को मोहद्दीपुर स्थित एक होटल में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताई। कहा कि सिटी हॉस्पिटल में अभी केवल इलाज व ऑपरेशन होगा। रेडियोथेरेपी के लिए हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल से करार किया गया है। शीघ्र ही यह सुविधा भी हॉस्पिटल में शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने कहा कि सिनर्जी इंस्टीट्यूट पूर्वांचल के लिए वरदान साबित होगा। विधायक बांसगांव विमलेश पासवान ने मुंह के कैंसर की गंभीरता बताते हुए बचाव पर जोर दिया। कैंसर विशेषज्ञ डॉ. राहुल भार्गव, डॉ. सौरभ मिश्रा, डॉ. अमित जैन, डॉ. अंजली जैन, डॉ. आलोक तिवारी व डॉ. गौरव पोप्ली ने कहा कि कैंसर के मरीजों की संख्या प्रतिदिन बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्वांचल में मुंह व गले का कैंसर, पित्त की थैली, स्तन, बच्चेदानी, पेट तथा आंतों के कैंसर के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है। लेकिन इन मरीजों के इलाज की बेहतर व्यवस्था न होने से लोगों को दूसरे शहरों में जाना पड़ता है। इन्हीं परेशानियों को देखते हुए सिटी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल ने ‘सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर केयर एंड रिसर्च’ की स्थापना की गई है।

 
इन डॉक्टरों की रहेगी मौजूदगी
सिनर्जी इंस्टीट्यूट ऑफ कैंसर एंड रिसर्च के निदेशक डॉ. आलोक तिवारी ने बताया कि फोर्टिस हॉस्पिटल, मेदांता हॉस्पिटल आदि के कैंसर विशेषज्ञों को नियुक्त कर एक छत के नीचे कैंसर के इलाज व ऑपरेशन की व्यवस्था की गई है। इसमें सर्जिलक एंड ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. आलोक तिवारी, डॉ. गौरव पोपली, मेडिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. सौरभ मिश्रा, गाइनी ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. अंजली जैन, बोन मैरो ट्रांसप्लांट व हेमेटो ऑन्कोलॉजी में डॉ. राहुल भार्गव, पीडिया ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. विशाल त्रिपाठी, पीडिया सर्जन डॉ. रविकेश द्विवेदी, ऑन्कोपैथालॉजी व मलिकुलर ऑन्कोलॉजी विभाग में डॉ. आकांक्षा त्रिपाठी मरीजों को देखेंगी। साथ ही प्लास्टिक सर्जरी विभाग, प्रिवेंटिव आंकोलाजी विभाग, पैन मैनेजमेंट व ऐनेस्थेसिया विभाग, न्यूट्रिशन व डाइएटिक विभाग, रिहैबिलिटेशन व भौतिक चिकित्सा विभाग, न्यूक्लियर मेडिसिन विभाग व रेडिएशन आंकोलाजी विभाग का भी संचालन किया जाएगा।
 
इन नंबरों पर कर सकते हैं संपर्क
एक जुलाई से हॉस्पिटल में सेवाएं शुरू कर दी जाएंगी। मरीजों की सुविधा के लिए हॉस्पिटल ने 7234006595, 7234006595 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed