फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Switch off the car radio in case of lightning

Gorakhpur News: बिजली चमके तो बंद रखें कार का रेडियो

Thu, 29 Jun 2023 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 10:44 PM IST
विज्ञापन
Switch off the car radio in case of lightning
- सचेत एप डाउनलोड करें, पूर्व चेतावनी से टलेगा खतरा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में बिजली के कड़कने और गिरने की घटनाएं बढ़ जाएंगी। आपदा प्रबंध प्राधिकरण की ओर से लोगों को बिजली गिरने से बचाव को लेकर सजग किया जा रहा है। मामूली सी सावधानी बरत कर लोग खतरे से बच सकते हैं। बिजली कड़कने और चमकने के दौरान कार का रेडियो बंद रखने से कार सवार सुरक्षित रह सकते हैं। जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान किसी के पेड़ के नीचे भी न छिपें।




विशेषज्ञों के मुताबिक आसमान में विपरीत उर्जा के बादल उड़ते रहते हैं। इनके आपस में टकराने से बिजली पैदा होकर गिरती है। इसकी चपेट में आने से लोगों की झुलसकर जान चली जाती है। बिजली के उपकरण इत्यादि जल जाते हैं। नर्वस सिस्टम पर पड़ता है और हार्ट अटैक होने से मौत होती है। इससे शारीरिक अपंगता का खतरा होता है। घर पर बिजली गिरने से बचाने के लिए तड़ित आघात (एक प्रकार का एंटीनाउहै, जो बिजली गिरने के समय अर्थिंग का काम करता है) लगवाना चाहिए। इससे बिजली गिरने पर वह जमीन में प्रवेश कर जाती है।
विज्ञापन




यह बरतें सावधानी

- मौसम खराब होने पर बिजली चमकने की दशा में कार का रेडियो बंद कर दें।

- घर में रखे टीवी, रेडियो, कंप्यूटर सहित सभी को बंद कर दें। उसका मॉडम और बिजली का प्लग निकाल दें।

- इस दौरान मोबाइल का प्रयोग करने से बचें। नंगे पांव फर्श या जमीन पर न खड़े हों।

- बिजली चमकने पर घर के भीतर रहें। पेड़ के नीचे या खुले मैदान में जाने से बचें।

- खुले मैदान में होने पर किसी भवन में छिपने की कोशिश करना चाहिए।

0000

इस मौसम में बिजली गिरने की आशंका अधिक रहती है। इसकी संभावित जानकारी के लिए सचेत एप डाउनलोड करें। कार चलाते समय रेडियो बंद कर दें। मोबाइल पर बात न करें। सुरक्षा के उपाय अपनाकर इससे बचाव किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौतम गुप्ता, विशेषज्ञ, जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed