{"_id":"6245655a38d1451b60230076","slug":"swadesh-darshan-train-will-leave-from-gorakhpur-on-april-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"IRCTC: गोरखपुर से 28 अप्रैल को रवाना होगी स्वदेश दर्शन ट्रेन, इन मंदिरों के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IRCTC: गोरखपुर से 28 अप्रैल को रवाना होगी स्वदेश दर्शन ट्रेन, इन मंदिरों के दर्शन कराएगा आईआरसीटीसी
Thu, 31 Mar 2022 03:16 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Thu, 31 Mar 2022 03:16 PM IST
सार
आईआरसीटीसी की योजना के मुताबिक, 28 अप्रैल से यात्रा शुरू होगी और आठ मई को वापसी है। दर्शन यात्रा 11 दिन की होगी। प्रत्येक व्यक्ति का किराया एसी कोच में 28750 रुपये तथा स्लीपर कोच में 20440 रुपये लगेगा।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अब श्रद्धालुओं को एसी कोच में बैठकर तिरुवंतपुरम, मीनाक्षी मंदिर और मल्लिकार्जुन ज्योर्तिलिंग सहित कई धार्मिक स्थलों का दर्शन करने का मौका मिलेगा। इंडियन रेलवे टूरिज्म कार्पोरेशन (आईआरसीटीसी) ने गोरखपुर 28 अप्रैल से स्वदेश दर्शन ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन में स्लीपर के साथ एसी कोच भी होंगे। ट्रेन में बुकिंग शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
आईआरसीटीसी की योजना के मुताबिक, 28 अप्रैल से यात्रा शुरू होगी और आठ मई को वापसी है। दर्शन यात्रा 11 दिन की होगी। प्रत्येक व्यक्ति का किराया एसी कोच में 28750 रुपये तथा स्लीपर कोच में 20440 रुपये लगेगा। इसके अलावा बाकी की सुविधाएं सामान्य श्रेणी की रहेंगी।
विज्ञापन
ट्रेन में बैठने की सुविधा गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज संगम, लखनऊ, कानपुर एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई से उपलब्ध है। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि पैकेज में यात्रा के दौरान नाश्ता, दोपहर एवं रात्रि का शाकाहारी भोजन, स्थानीय यात्रा नान एसी बसों द्वारा और नान एसी धर्मशालाओं में ठहरने की व्यवस्था शामिल है।
विज्ञापन
स्वदेश दर्शन यात्रा के दौरान हाइजिन के हाई स्टैंडर्ड रखे जाएंगे एवं कोविड सेफ्टी प्रोटेकाल के विभिन्न उपायों का पालन भी किया जाएगा। यात्री पर्यटन भवन, गोमती नगर, लखनऊ स्थित आईआरसीटीसी कार्यालय में संपर्क कर बुकिंग करा सकते हैं। इसके अलावा आईआरसीटीसी की बेवसाइट www. irctctourism.com से ऑनलाइन बुकिंग करा सकते हैं।
जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर
- गोरखपुर- 8595924273/8595924297,
- वाराणसी- 8595924274/8287930939
- प्रयागराज-7081586383/8287930932
- लखनऊ-8287930908/8287930909/82879309022/8287930916
- कानपुर- 8595924298/8287930934/ 8287930932