{"_id":"606b2271f7d7a96da928c048","slug":"suspicious-woman-dead-body-found-in-deoria","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया: चार दिन से लापता थी महिला, अब नदी के किनारे इस हाल में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया: चार दिन से लापता थी महिला, अब नदी के किनारे इस हाल में मिला शव
Mon, 05 Apr 2021 08:15 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 05 Apr 2021 08:15 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवरिया जिले में घर से लापता एक महिला का शव चार दिन बाद नदी के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हालांकि, इस मामले में कोतवाली पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के निजामाबाद गांव निवासी समीम अहमद की पत्नी रुकैया (32) एक मार्च की रात तकरीबन आठ बजे घर से लापता हो गई। जब देर रात वह घर नहीं पहुंची तो उसके पति ने डॉयल 112 नंबर पुलिस को इसकी सूचना दी। लेकिन इस मामले को पुलिस ने गंभीरता से नहीं लिया।
दो मार्च को कोतवाली पुलिस ने महिला के पति के तहरीर पर गुमशुदगी का केस दर्ज कर अपना फर्ज पूरा कर लिया। परिवार के लोगों का आरोप है कि पता लगाने को लेकर रोजाना कोतवाली का चक्कर लगा रहे थे। लेकिन पुलिस इसे गंभीरता से नहीं ले रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में गंभीरता दिखाई होती तो शायद महिला की जान बच जाती। सोमवार की सुबह महिला का शव गांव के बगल में रहमतनगर गांव के समीप नदी किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत कोतवाल नवीन कुमार मिश्र ने बताया कि चार दिन से महिला लापता थी। उसके पति की तहरीर पर केस दर्ज कर तलाश की जा रही थी। उसका शव नदी किनारे मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा।