{"_id":"69654405507e3f223202b934","slug":"suspected-fraudsters-caught-by-villagers-handed-over-to-police-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1195631-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: संदिग्ध जालसाजों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: संदिग्ध जालसाजों को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस को सौंपा
विज्ञापन
भटहट। पिपराइच थाना क्षेत्र के अतरौलिया गांव में सोमवार शाम सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर घूम रहे कुछ जालसाजों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। जालसाज गांव में महिलाओं से आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर जैसी महत्वपूर्ण जानकारी एकत्र कर रहे थे। इससे ग्रामीणों को उन पर शक हुआ।
सोमवार शाम कुछ संदिग्ध युवक अतरौलिया गांव में घूमते हुए महिलाओं से सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी देने की बात कह रहे थे। इसी बहाने वे आधार कार्ड, पैन कार्ड और मोबाइल नंबर लिखने लगे। जब गांव के कुछ पढ़े-लिखे लोगों ने उनसे यह पूछा कि वे किस योजना या किस कंपनी से जुड़े हैं। किस विभाग के तहत काम कर रहे हैं तो जालसाज कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। उनकी बातों में विरोधाभास देख ग्रामीणों को ठगी की आशंका हो गई।
गांव के एक युवक ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची और ग्रामीणों की मदद से संदिग्धों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए पिपराइच थाने ले गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर ठगी की घटनाएं सामने आ रही हैं। ऐसे में जालसाजों की ओर से महिलाओं से जरूरी दस्तावेजों की जानकारी जुटाना गंभीर चिंता का विषय है। गांव के ओमप्रकाश, राजेश, कमलेश सहित करीब छह लोगों ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर देकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
थानाप्रभारी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। उनके पास से मिले कागजात व मोबाइल की जांच की जाएगी। जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वे किसी बड़े गिरोह से जुड़े हैं या नहीं।