फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sushil Shukla notorious crook of West UP dies in Deoria jail

देवरिया: पश्चिम यूपी का कुख्यात बदमाश सुशील शुक्ल की जेल में मौत, आजीवन कारावास की काट रहा था सजा

Sat, 16 Oct 2021 02:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया।
अमर उजाला ब्यूरो, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Oct 2021 02:13 PM IST
सार

बदमाश सुशील शुक्ल कैदी काफी दिनों से बीमार था, वह मधुमेह और कैंसर से पीड़ित था, जिससे उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
Sushil Shukla notorious crook of West UP dies in Deoria jail
देवरिया जेल। - फोटो : amar ujala

विस्तार

देवरिया जिला जेल में बंद मुजफ्फरनगर सहित पश्चिम यूपी का कुख्यात बदमाश सुशील शुक्ला की शुक्रवार को मौत हो गई। आजीवन कारवास में सजा भुगत रहा बदमाश तीन साल से जेल में बंद था। प्रशासनिक आधार पर मुजफ्फनगगर से उसके देवरिया जेल में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


जेल सूत्रों के मुताबिक मुजफ्फनगर के सदर के बहेड़ी गांव निवासी सुशील शुक्ला (66) वर्ष पुत्र आत्माराम के खिलाफ पुलिस रिकार्ड में करीब दस मुकदमें दर्ज हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बड़कली के निकट वर्ष 2011 में साजिश के तहत गांव बधाई कलां निवासी गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन उदयवीर सिंह व उनके परिवार की गाड़ी में ट्रक से कई बार टक्कर मार कर पूर्व चेयरमैन समेत उनके परिवार के आठ सदस्यों की मौत के घाट उतार दिया गया था।
विज्ञापन


इस घटना में कुख्यात विक्की त्यागी, उसकी पत्नी मीनू त्यागी, सुशील शुक्ल समेत कुल 20 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें से विक्की त्यागी की कोर्ट रूम में हत्या कर दी गई थी। वहीं दूसरे मामले में रोहाना के लकड़ी कारोबारी सतीश त्यागी हत्याकांड में अदालत ने सुशील शुक्ल, विक्की त्यागी की पत्नी मीनू त्यागी समेत छह लोगों को आजीवन कारावास की सजा हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहेड़ी निवासी लकड़ी कारोबारी सतीश त्यागी की हत्या जुलाई 2007 को रोहाना में कर दी गई थी। 2017 से देवरिया जेल में बंद सुशील काफी दिनों से बीमार था। शुक्रवार की सुबह अचानक उसकी हालत खराब हो गई। जेल के बंदी रक्षकों ने जिला अस्पताल में लाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जेलर राजकुमार ने बताया कि कैदी काफी दिनों से बीमार था, उसे मधुमेह और कैंसर से पीड़ित था, जिससे उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed