फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   In Gorakhpur Surveillance will be done with hi-tech drones in city and countryside, three drones found

Gorakhpur News: शहर और देहात में हाईटेक ड्रोन से होगी निगरानी, मिले तीन ड्रोन

Sat, 11 May 2024 12:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 11 May 2024 12:45 PM IST
विज्ञापन
In Gorakhpur Surveillance will be done with hi-tech drones in city and countryside, three drones found
ड्रोन - फोटो : एजेंसी

विज्ञापन

संवेदनशील इलाकों में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को तीन हाईटेक ड्रोन मिले है। इस ड्रोन से शहर के साथ देहात इलाके में भी निगरानी की जाएगी। चुनाव के समय इस ड्रोन का पुलिस को विशेष मदद मिलेगी। यह हाईटेक ड्रोन होने के साथ उसकी उड़ान क्षमता भी अधिक है।

जिससे देहात व कस्बों के साथ ही उन गांवों में जहां कानून व्यवस्था की दिक्कत आ रही है, वहां ड्रोन के साथ पहुंच कर संदिग्ध गतिविधियों में शामिल लोगों पर नजर रखेंगे। हालांकि, पुलिस के पास पहले से दो ड्रोन है, लेकिन इनका इस्तेमाल शहरी इलाके में ही होता है।
विज्ञापन


दरअसल, नए दौर की पुलिसिंग में ड्रोन की भी एक महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसी जगह जहां लॉ एंड आर्डर बिगड़ने की आशंका हो या फिर काफी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई है और उसका आंकलन करने के साथ ही भीड़ में मौजूद लोगों की तस्वीर कैद करनी हो, उसमें ड्रोन का अहम योगदान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में ही सीएए के दौरान हुए पथराव में ड्रोन की वजह से ही पत्थरबाजों की तस्वीर पुलिस के हाथ लगी थी और चौराहों पर उन तस्वीर को चस्पा कर लोगों की मदद से पहचान कर पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार किया था। कई मौके पर ड्रोन की जरूरत महसूस होती है। अभी तक शहरी क्षेत्र के लिए ही ड्रोन उपलब्ध था, लेकिन लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस विभाग में तीन और ड्रोन की खरीदारी की है।


इसमें एक शहर के  लिए एसपी सिटी व उत्तरी क्षेत्र के लिए एसपी उत्तरी और जिले के दक्षिणी क्षेत्रों के लिए एसपी दक्षिणी को दिया जाएगा।


एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि पुलिस को तीन और ड्रोन मिले हैं। यह ड्रोन हाईटेक होने के साथ उसकी फ्रीक्वेंसी भी अधिक है। यह ड्रोन तीनों एसपी के पास रहेंगे। चुनाव में निगरानी के साथ ही कानून व्यवस्था में जहां भी जरूरी होगी इनका इस्तेमाल किया जाएगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed