फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Supporters were anxious for the trends, and the crowd grew over time

Gorakhpur News: रुझानों के लिए बेचैन रहे समर्थक, समय के साथ बढ़ती गई भीड़

Wed, 28 Oct 2026 03:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 28 Oct 2026 03:01 AM IST
विज्ञापन
Supporters were anxious for the trends, and the crowd grew over time
गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी चुनाव की मतगणना की प्रक्रिया जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, प्रत्याशियों और समर्थकों में रूझान जानने को लेकर बेचैनी बढ़ी रही। दोपहर तक मतगणना स्थल के बाहर लगे प्रत्याशियों के टेंट पर भीड़ बढ़ती गई और शाम को पूरे सिविल लाइंस में समर्थक शुरुआती रुझान के आधार पर जीत-हार का आकलन करते दिखे। मतगणना की प्रक्रिया मंगलवार सुबह आठ बजे बंडलिंग से शुरू हुई। 14 टेबलों पर 43,533 मतों की गिनती की जा रही है। भाजपा समर्थित ध्रुव कुमार त्रिपाठी, सपा समर्थित डॉ. संजयन त्रिपाठी, निर्दलीय राजीव यादव, अजय सिंह समेत 16 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होना है। शुरुआती रुझानों को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की निगाहें मतगणना केंद्र पर टिकी रहीं।
विज्ञापन

मतपत्रों की बंडलिंग के दौरान कुछ बूथों के मतपत्रों की संख्या में अंतर और एक बॉक्स की सील खुली मिलने की बात सामने आने से गहमागहमी रही। अलग-अलग टेबलों पर मतपत्र कम या अधिक मिलने की शिकायतों को लेकर प्रत्याशियों और उनके एजेंटों ने आपत्ति जताई। कुछ मामलों में प्रत्याशियों और समर्थकों के बीच चर्चा के बाद आगे की कार्रवाई पर सहमति बनी। मतों की वैधता और अवैधता को लेकर भी विवाद हुआ। एक टेबल पर विवाद के बाद कमिश्नर पहुंचे और एक प्रत्याशी के एजेंट को बाहर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, मतगणना केंद्र के बाहर भी प्रत्याशियों के समर्थक पल-पल की जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed