फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Supply restored via alternative arrangement; fault location identified using a fault locator machine.

Gorakhpur News: राजेंद्र नगर में केबल फाल्ट से 15 सौ घरों की बिजली गुल

Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 07 Jul 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Supply restored via alternative arrangement; fault location identified using a fault locator machine.
गोरखपुर। राजेंद्र नगर क्षेत्र में रविवार देर रात करीब एक बजे 11 केवी केबल में फाल्ट आने से लगभग 15 सौ घरों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। बिजली निगम की टीम ने तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था करते हुए क्षेत्र को इंडस्ट्रियल एस्टेट फीडर से जोड़कर शिफ्टवार बिजली आपूर्ति शुरू कराई। सोमवार सुबह करीब नौ बजे वृंदावन फीडर से जोड़कर क्षेत्र में बिजली बहाल कर दी गई।
विज्ञापन


बिजली निगम के कर्मचारियों को शुरुआत में केबल में फाल्ट का सटीक स्थान नहीं मिल सका। सोमवार को फाल्ट लोकेटर मशीन की मदद से खराबी का पता लगाया गया, जिसके बाद देर शाम तक मरम्मत का कार्य चलता रहा।
विज्ञापन

बक्शीपुर के अधिशासी अभियंता अतुल रघुवंशी ने बताया कि रविवार रात आए फाल्ट का स्थान फाल्ट लोकेटर मशीन से खोज लिया गया है। मरम्मत का कार्य जारी है और उपभोक्ताओं को वैकल्पिक व्यवस्था से बिजली आपूर्ति दी जा रही है। उधर, शाहपुर उपकेंद्र का खरैया फीडर भी सोमवार सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रहा। इससे एक हजार से अधिक घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। इसके साथ ही सुबह 10:30 बजे से दोपहर लगभग 12:30 बजे तक गोलघर में कार्य के कारण बिजली बाधित रही। टाउन हॉल के अधिशासी अभियंता अंकित कुमार ने बताया कि उपकेंद्र क्षेत्र में कार्य होने के कारण बिजली कटी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed