{"_id":"6a1213103129569f710f81b7","slug":"supply-department-activated-20-inspectors-monitoring-petrol-pumps-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1330605-2026-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: आपूर्ति विभाग सक्रिय, 20 निरीक्षक कर रहे पेट्रोल पंपों की निगरानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: आपूर्ति विभाग सक्रिय, 20 निरीक्षक कर रहे पेट्रोल पंपों की निगरानी
Sun, 24 May 2026 02:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 24 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
- तेल की कमी दूर करने के लिए कंपनियों को सप्लाई बढ़ाने के निर्देश
- अब रविवार को भी खुले रहेंगे तेल डिपो, पर्याप्त मात्रा में दी जाएगी आपूर्ति
गोरखपुर। जिले में पेट्रोल और डीजल की कमी को दूर करने के लिए अब आपूर्ति विभाग पूरी तरह सक्रिय हो गया है। दो दिन पहले अधिकारियों की बैठक में पेट्रोल-डीजल की कमी को पूरा करने के निर्देश दिए गए थे। सख्ती के बाद अब विभाग की ओर से 20 निरीक्षक पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रहे हैं।
इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल कंपनियों को पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षक पेट्रोल पंपों पर तेल कब खत्म हुआ, कितनी खपत हुई और कितनी मात्रा में सप्लाई पहुंची, इसकी रिपोर्ट विभाग को भेज रहे हैं। जहां पेट्रोल या डीजल की कमी मिल रही है, वहां जल्द उपलब्ध कराने की व्यवस्था कर रहे हैं।
पिछले कई दिनों से जिले में पेट्रोल और डीजल की किल्लत बनी हुई है। ईंधन आते ही कई पंपों पर कुछ ही घंटों में स्टॉक खत्म हो जा रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी डीजल को लेकर सामने आ रही है। किसानों को सिंचाई के लिए समय पर डीजल नहीं मिल पा रहा है, जिससे खेती का काम प्रभावित हो रहा है। स्थिति को सामान्य करने के लिए तेल कंपनियों को निर्देश दिए गए हैं कि अब रविवार को भी तेल डिपो खुले रहेंगे, ताकि आपूर्ति लगातार जारी रहे।
विज्ञापन
जिले में सामान्य दिनों की तुलना में पेट्रोल-डीजल की ज्यादा आपूर्ति कराई जा रही है। वर्तमान में जिले में प्रतिदिन करीब 140 टैंकर ईंधन की आपूर्ति की जा रही है। चार से पांच लाख लीटर पेट्रोल-डीजल की खपत हो रही है। सप्लाई निरीक्षक लगातार पेट्रोल पंपों की निगरानी कर रहे हैं।
- रामेंद्र प्रताप सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी