फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   sunshine was mild, buyers flocked to the Khadi exhibition, abundance of indigenous products.

Gorakhpur News: गुनगुनी धूप खिली तो खादी प्रदर्शनी में उमड़े खरीदार, देशी उत्पादों की भरमार

Mon, 29 Jan 2024 04:16 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: रोहित सिंह Updated Mon, 29 Jan 2024 04:16 PM IST
सार

गोरखपुर के नार्मल मैदान में लगे प्रदर्शनी में प्रतापगढ़ के अचार-मुरब्बा, राजस्थान की बीकानेरी नमकीन व पापड़, सहारनपुर के फर्नीचर, कन्नौज की धूपबत्ती एवं अगरबत्ती, आगरा एवं कानपुर के जूते-चप्पल, लखनऊ की चिकनकारी, भदोही व सीतापुर के कालीन, कश्मीरी शाल, सूखे मेवे, घरेलू उपयोगी उपकरण और विभिन्न प्रकार के औषधीय उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
sunshine was mild, buyers flocked to the Khadi exhibition, abundance of indigenous products.
नार्मल मैदान में लगे खादी प्रदर्शनी में खरीदारी करते लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गोरखपुर के नार्मल मैदान में 21 जनवरी से आयोजित मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी सोमवार को धूप का साथ पाकर खिल उठी। खादी एवं ग्रामोद्योग तथा ओडीओपी उत्पादों के कद्रदान यूं तो प्रदर्शनी के पहले दिन से ही यहां अपनी पसंद के ऊनी, सिल्क व सूती के वस्त्र, फुटवियर, घरेलू उपयोग के सामान और औषधीय उत्पाद खरीद रहे हैं, लेकिन सोमवार को गुनगुनी धूप के बीच यहां आने वालों की संख्या खासी बढ़ गई।

विज्ञापन


मंडल स्तरीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, बिहार, पंजाब आदि राज्यों के विभिन्न जिलों के शिल्पकारों-दुकानदारों ने 116 स्टाल लगाए हैं। इन स्टालों पर खादी के सूती, ऊनी व सिल्क वस्त्र, साड़ियां, स्टोल, सदरी, कोट, जैकेट, शॉल, बेडशीट, कंबल जैसे उत्पाद तो हैं ही अलग अलग जिलों के ओडीओपी उत्पाद की विस्तृत रेंज भी अवलोकन व बिक्री के लिए प्रदर्शित है।
विज्ञापन


प्रतापगढ़ के अचार-मुरब्बा, राजस्थान की बीकानेरी नमकीन व पापड़, सहारनपुर के फर्नीचर, कन्नौज की धूपबत्ती एवं अगरबत्ती, आगरा एवं कानपुर के जूते-चप्पल, लखनऊ की चिकनकारी, भदोही व सीतापुर के कालीन, कश्मीरी शाल, सूखे मेवे, घरेलू उपयोगी उपकरण और विभिन्न प्रकार के औषधीय उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। गोरखपुर और कुशीनगर में बने रेडीमेड गारमेंट के स्टाल पर भी जुटान हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खादी के वस्त्रों पर अलग अलग दर से छूट भी दी जा रही है। प्रदर्शनी में प्रतिदिन शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। रविवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच से खादी फैशन शो का आयोजन किया गया। खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के परिक्षेत्रीय अधिकारी एके पाल ने बताया कि 21 जनवरी से 27 जनवरी तक मंडल स्तरीय इस प्रदर्शनी में करीब 45 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री हो चुकी है। मौसम का साथ मिलने से यहां आए शिल्पियों का कारोबार और बढ़ेगा। उन्होंने आमजन से प्रदर्शनी का अवलोकन करने के लिए आमंत्रित करते हुए बताया कि यह प्रदर्शनी चार फरवरी तक चलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed