{"_id":"69e00563f57dedc45109e601","slug":"suicide-by-hanging-a-dupatta-on-the-railing-of-the-staircase-the-case-was-revealed-in-the-morning-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1290141-2026-04-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने फंदे से लटककर दी जान
Thu, 16 Apr 2026 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 16 Apr 2026 03:08 AM IST
विज्ञापन
पादरी बाजार (गोरखपुर)। गुलरिहा क्षेत्र के शिवपुर सहबाजगंज में मंगलवार रात एक युवक ने किराए के मकान में दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर जनपद के रामकोला निवासी शैलेश कुमार उर्फ दीपक (30) पिछले तीन महीने से शिवपुर सहबाजगंज स्थित रोटरी क्लब के पास एएन शर्मा के मकान में परिवार के साथ किराए पर रह रहा था। वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी डाली देवी और दो मासूम बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात करीब 10 बजे पत्नी से कहासुनी के बाद शैलेश ने पत्नी, दोनों बच्चों और साली को कमरे में बंद कर बाहर से कुंडी लगा दी। इसके बाद वह नीचे गया और सीढ़ी की रेलिंग पर दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।
परिजनों को लगा कि वह बाहर गया है, इसलिए सभी सो गए। बुधवार सुबह करीब सात बजे जब पत्नी ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो वह नहीं खुला। अनहोनी की आशंका पर मकान मालकिन को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची मकान मालकिन ने दरवाजा खुलवाया तो शैलेश का शव फंदे से लटका मिला। यह देख सभी सन्न रह गए। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने किसी तरह दरवाजा खोला। बाहर निकलते ही डाली देवी पति का शव देखकर बिलख पड़ीं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शाहपुर थाना प्रभारी चंद्रभान सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।