फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Subodh and Sarvesh also shine in the men's category of the Uttar Pradesh Deaf Championship.

Gorakhpur News: आदित्या और सोनम ने जीती प्रदेशीय डेफ चैंपियनशिप

Mon, 23 Feb 2026 02:32 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Subodh and Sarvesh also shine in the men's category of the Uttar Pradesh Deaf Championship.

विज्ञापन
- उत्तर प्रदेश डेफ चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में सुबोध और सर्वेश भी चमके
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। उत्तर प्रदेश डेफ बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने अपनी चमक बिखेरी है। एकल में आदित्या यादव और डबल्स में आदित्या व सोनम चौधरी की जोड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है। सुबोध कुमार चौधरी और सर्वेश कुमार गुप्ता ने भी डबल्स में रजत पदक जीता है। चारों खिलाड़ी राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई हो गए हैं।
आगरा में आयोजित स्टेट डेफ चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले रविवार को खेले गए। इसमें शहर की गोल्डन गर्ल आदित्या यादव ने एकल वर्ग के फाइनल में शहर के ही डेयरी कॉलोनी निवासी सोनम को पराजित कर स्वर्ण पदक प्राप्त किया। युगल के फाइनल में आदित्या और सोनम की जोड़ी ने आगरा की खिलाड़ियों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। पुरुष वर्ग में शहर के राजेंद्र नगर निवासी सुबोध कुमार चौधरी और तारामंडल के सर्वेश कुमार गुप्ता की जोड़ी ने रजत पदक प्राप्त किया। अब चारों खिलाड़ी चंडीगढ़ में 20 से 23 मार्च तक आयोजित नेशनल डेफ चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे क्रीडा संघ के अध्यक्ष अभय गुप्ता, महासचिव पंकज सिंह, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह, रेलवे के बैडमिंटन कोच दिग्विजय नाथ यादव, क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी आले हैदर, जिला बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष मंकेश्वर नाथ पांडेय एवं सचिव राजित श्रीवास्तव आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed