{"_id":"608970ff0e9bb77d0e3f6ed4","slug":"sub-inspector-tried-to-girl-kidnap-and-villagers-caught-and-beats-him-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खाकी की दबंगई: दारोगा ने की युवती को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाकी की दबंगई: दारोगा ने की युवती को अगवा करने की कोशिश, ग्रामीणों ने जमकर की पिटाई
Wed, 28 Apr 2021 07:58 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 28 Apr 2021 07:58 PM IST
सार
घर में घुसकर युवती को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे दारोगा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दारोगा वर्दी की रौब दिखाने का प्रयास किया मगर ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के गीडा थाना क्षेत्र के गाहासाड़ में मंगलवार रात एक घर में घुसकर युवती को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश कर रहे दारोगा को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। दारोगा वर्दी की रौब दिखाने का प्रयास किया मगर ग्रामीणों ने पकड़ कर पीट दिया। मौके पर दारोगा अपनी मोबाइल और पिस्टल छोड़कर भाग गया, जिसे सुबह पुलिस बरामद कर ली।
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत के वार्ड नंबर दो गाहासाड़ के रंजीतवा टोला में बीती रात 12 बजे के आसपास एक स्कार्पियो पर सवार तीन लोग पहुंचे। वर्दी पहने दारोगा एक व्यक्ति के घर में घुस गया। आरोप है कि घर की युवती को पिस्टल सटाकर गाड़ी में जबरन बैठाने की कोशिश करने लगा।
युवती के शोर मचाने पर परिजन उठ गए और विरोध करने लगे, जिस पर दारोगा वर्दी का धौंस दिखाकर धमकाने लगा। आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दारोगा को पकड़ लिया, जिसपर दारोगा मारपीट करने लगा। ग्रामीणों ने मिलकर दारोगा को पीटना शुरू किया तो साथ में आए दोनों युवक भी भागने लगे। साथियों को भागता देख दारोगा अपनी सरकारी पिस्टल व मोबाइल छोड़कर भाग गया।

ग्रामीणों ने 112 नंबर पर सूचना दी, जिसपर गीडा पुलिस मौके पर पहुंच गई। रात में ही पुलिस ने दारोगा को स्कार्पियो सहित पकड़ कर थाने पर बैठा लिया और युवती के पिता व चचेरे भाई को भी बैठा लिया। रात में पुलिस पिस्टल लेने का प्रयास की लेकिन ग्रामीणों के विरोध पर वापस लौट आई।
बुधवार की सुबह ग्रामीणों की मौजूदगी में पुलिस ने दारोगा के पिस्टल को कब्जे में ले ली। प्रभारी निरीक्षक गीडा डीडी मिश्रा ने बताया कि दारोगा को थाना पर बैठाया गया है और सिर में चोट लगने के साथ वर्दी भी फट गई है। अभी किसी भी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है। बताया जा रहा है कि दारोगा काफी पहले सहजनवां थाने पर तैनात भी रहा है।