फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sturdy railings should be installed on both sides of the drain, and safe exit routes with steps should be constructed every 500 meters.

Gorakhpur News: गोड़धोइया नाले के दोनो तरफ रेलिंग की मांग, नगर आयुक्त को ज्ञापन

Wed, 08 Jul 2026 02:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Wed, 08 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Sturdy railings should be installed on both sides of the drain, and safe exit routes with steps should be constructed every 500 meters.
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर सचिव आफताब अहमद के नेतृत्व में गोड़धोइया नाले के आसपास के नागरिकों ने नगर आयुक्त से मुलाकात कर जनसुरक्षा और क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने नाले के दोनों तरफ रेलिंग बनाने के साथ ही शिवपुर-सहबाजगंज क्षेत्र की सड़क और नाली निर्माण की लंबित समस्याओं का जल्द समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में कहा गया कि गोड़धोइया नाले का निर्माण अंतिम चरण में है लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों, राहगीरों और पशुओं के नाले में गिरने का खतरा बना हुआ है। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि नाले के दोनों ओर मजबूत रेलिंग लगाई जाए तथा प्रत्येक 500 मीटर पर सीढ़ियों सहित सुरक्षित निकासी मार्ग बनाया जाए। जिससे किसी भी आपात स्थिति में राहत और बचाव कार्य आसानी से किया जा सके। साथ ही चेतावनी बोर्ड, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और नियमित निगरानी की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

आफताब अहमद ने कहा कि विकास कार्य तभी सार्थक होंगे जब नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल ने शिवपुर-सहबाजगंज क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जलभरावऔर नाली निर्माण की समस्या भी उठाई और इन कार्यों को प्राथमिकता पर शुरू कराने की मांग की। इस दौरान शहाबुद्दीन अली, वीरू यादव, विश्वनाथ चौधरी, संतोष विश्वकर्मा, कमलेश कुमार, अशोक कुमार, जितेंद्र, राधा सिंह, लाल बहादुर, सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed