{"_id":"69249f524d2ec2d7830e3c4e","slug":"students-staged-a-sit-in-protest-at-allahabad-university-against-the-expulsion-of-four-students-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1144705-2025-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार छात्रों के निष्कासन के विरोध में छात्रों ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इलाहाबाद विश्वविद्यालय में चार छात्रों के निष्कासन के विरोध में छात्रों ने दिया धरना
विज्ञापन
गोरखपुर। इलाहाबाद विश्वविद्यालय में दिशा छात्र संगठन से जुड़े चार छात्र सौम्या, चन्द्रप्रकाश, संजय एवं निधि के निलम्बन के विरोध में गोरखपुर विश्वविद्यालय के मेन गेट पर सोमवार को दिशा छात्र संगठन के छात्रों ने धरना दिया तथा विरोध प्रदर्शन किया।
दिशा छात्र संगठन के छात्र आकाश ने कहा कि वर्तमान समय में देश के सभी विश्वविद्यालयों में आम छात्रों के जनवादी अधिकारों पर तेजी से हमले हो रहे हैं। जब छात्र विश्वविद्यालय के बुनियादी मुद्दों जैसे साफ पानी, साफ शौचालय, पुस्तकालय आदि मुद्दों को लेकर आवाज उठा रहे हैं तब उन्हें निलम्बित और निष्कासित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दिशा छात्र संगठन के महिला कार्यकर्ताओं को जातिसूचक गालियां देने वाले इलाहाबाद विश्वविद्यालय के चीफ प्रॉक्टर को तात्कालिक तौर पर निष्कासित किया जाए तथा चारों छात्रों का निलंबन वापस लिया जाए।