फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students protested against 25 percent seat reduction, demonstrated

Gorakhpur News: 25 फीसदी सीट कटौती के विरोध में गरजे छात्र, किया प्रदर्शन

Sat, 30 Sep 2023 02:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 30 Sep 2023 02:45 AM IST
विज्ञापन
Students protested against 25 percent seat reduction, demonstrated
गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में हुई 25 फीसदी सीट कटौती के विरोध में शुक्रवार को छात्रों ने कुलपति कार्यालय पहुंच कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधिमंडल ने कुलपति से मुलाकात कर अपना मांगपत्र सौंपा। इस पर कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


छात्र पहले गोविवि मुख्य द्वार के सामने स्थित पंत पार्क में जुटे। करीब 11 बजे वे नारेबाजी करते हुए प्रशासनिक भवन स्थित कुलपति कार्यालय पहुंचे। वे कार्यालय गेट के सामने बैठकर नारेबाजी करने लगे। इस दौरान नियंता प्रो. सतीश पांडेय से नोकझोंक भी हुई। छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए कैंट इंस्पेक्टर रणधीर मिश्रा, चौकी प्रभारी अवधेश मिश्रा समेत बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। बाद में छात्रों के एक प्रतिनिधिमंडल को कुलपति से मिलवाया गया।
विज्ञापन

कुलपति से मिलने वालों में मुख्य रूप से भास्कर चौधरी, शिव शंकर गौंड, पवन कुमार, अनूप कुमार ईश्वर, दिलीप कुमार गौतम, आर्या यादव, अनूप यादव, आदित्य शुक्ला, आकाश पासवान आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र नेता भास्कर चौधरी ने कहा कि पिछले चार वर्षों से गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों में वर्तमान सत्र 2023–24 आरक्षण की पूर्व कुलपति ने मनमानी व्याख्या कर सीटों की दोहरी कटौती कर छलपूर्वक ईडब्ल्यूएस कोटा को सुपरन्यूमरी घोषित करते हुए 25 फीसदी सीटों को घटा दिया। इससे मुख्य रूप से गरीब वर्ग के छात्र-छात्राएं प्रवेश लेने से वंचित रह गए हैं।

कुलपति ने प्रतिनिधिमंडल को विश्वविद्यालय में सब्जेक्ट कांबिनेशन जिस पाठ्यक्रम में है, उन्हें छोड़कर सभी पाठ्यक्रमों में सीटें बढ़ाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सब्जेक्ट कांबिनेशन वाले बीए, बीएससी आदि पाठ्यक्रम के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी। उसके बाद सीट वृद्धि का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed