गोरखपुर विश्वविद्यालय के वीसी आवास पर छात्रों का अर्धनग्न प्रदर्शन, हॉस्टल नहीं खाली करने पर अड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र हॉस्टल खाली कराने के विरोध में कुलपति आवास पर छात्रों ने अर्धनग्न प्रदर्शन किया। छात्र कुलपति से वार्ता करने के लिए काफी देर तक प्रयास किए। लेकिन आठ बजे तक कुलपति वार्ता के लिए तैयार नहीं हुए। हालांकि वीसी ने कमेटी का गठन किया है। लेकिन छात्र इससे मानने को लेकर तैयार नहीं है। छात्र कुलपति से मुलाकात पर अड़े हैं। जबकि वीसी अंदर बैठे हुए हैं।
जानकारी के मुताबिक विश्वविद्यालय प्रशासन हॉस्टल खाली कराने को लेकर छात्रों को नोटिस दे चुका है। जबकि छात्र मौखिक परीक्षा और आगामी दो जनवरी से शुरू होने वाली ऑफलाइन क्लास का हवाला देकर छात्रावास न खाली कहने की बात कह रहे हैं। इसे लेकर विश्वविद्यालय और छात्रों के बीच पिछले 10 दिन से विवाद चल रहा है।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय प्रशासन ने एक बार फिर नोटिस जारी किया है। इसके बाद से छात्र भड़के गए। बताया जा रहा है कि विरोध करने वाले छात्रों को निलंबित किया जा सकता है। इसकी भनक लगने के बाद छात्र उग्र हो गए हैं। शनिवार को सुबह से छात्र एकजुट होने लगे। छात्र जुलूस की शक्ल में सुबह 11 बजे विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे।
दो घंटे बाद कुलपति आवास पहुंचे छात्र
प्रशासनिक भवन पर छात्रों की बात जब नहीं सुनी गई तो छात्रों ने कुलपति आवास पर प्रदर्शन का फैसला लिया। दोपहर एक बजे छात्र कुलपति आवास पहुंच गए। बताया जाता है कुलपति आवास में मौजूद रहे। इसकी भनक लगते ही चीफ प्रॉक्टर, डीएसडब्लू और दूसरे शिक्षक कुलपति आवास पहुंचे। छात्र कुलपति आवास के गेट पर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन देर शाम तक जारी रहा।
छात्रों को नहीं समझा सके
चीफ प्रॉक्टर की अगुवाई में करीब चार बार वार्ता हुई। लेकिन छात्र सिर्फ कुलपति से मुलाकात की मांग पर अड़े थे। चीफ प्रॉक्टर ने तीन सदस्यीय समिति बनाकर आवंटन करने का प्रस्ताव दिया है। इसे छात्रों ने खारिज कर दिया है।