फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students of council schools will buy uniform from favorite shop

यूपी: मनपसंद दुकान से यूनिफार्म खरीदेंगे परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थी, अभिभावकों को मिलेगी राहत

Thu, 29 Jul 2021 03:15 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 29 Jul 2021 03:15 PM IST
सार

इसके लिए 90 फीसदी अभिभावकों के बैंक खातों का विवरण विभाग ने अपडेट कर दिया है। जिले के 2514 विद्यालयों में तीन लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन
Students of council schools will buy uniform from favorite shop
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock

विस्तार

परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे इस सत्र में अपनी पसंद की दुकान से यूनिफार्म खरीदकर पहनेंगे। इसके लिए शासन स्तर से सीधे अभिभावकों के खाते में धन देने की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसके लिए 90 फीसदी अभिभावकों के बैंक खातों का विवरण विभाग ने अपडेट कर दिया है। जिले के 2514 विद्यालयों में तीन लाख विद्यार्थी अध्ययनरत हैं।

विज्ञापन


कोरोना काल से पूर्व ड्रेस वितरण का जिम्मा विद्यालय प्रबंध समिति के पास था। प्रति विद्यार्थी छह सौ रुपये के हिसाब से ड्रेस की धनराशि विद्यालय के खाते में भेज दी जाती थी। प्रधानाध्यापक किसी दुकान या होलसेल डीलर से ड्रेस खरीदकर विद्यार्थियों को उपलब्ध कराते थे।
विज्ञापन


इसमें हो रहे खेल को रोकने के लिए सरकार ने मिड डे मील की ही तरह स्कूल ड्रेस का भी धन अभिभावकों के खाते में भेजने का निर्णय लिया गया है।

बीएसए रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन के निर्देश पर परिषदीय बच्चों के अभिभावकों के बैंक खाता का विवतरण जुटाया जा रहा है। 90 फीसदी अभिभावकों की फीडिंग पूरी हो गई है। जल्द ही बाकी खातों को अपडेट कर शासन को रिपोर्ट प्रेषित कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed