फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students learned the art of making clay toys in pottery workshop.

Gorakhpur News: पॉटरी कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी मिट्टी के खिलौने बनाने की कला

Tue, 06 Feb 2024 02:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 06 Feb 2024 02:30 AM IST
विज्ञापन
Students learned the art of making clay toys in pottery workshop.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गोरखपुर। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक एक वायुसेना स्थल में पीएम श्री योजना के अंतर्गत पॉटरी की कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने चाॅक पर मिट्टी के बर्तन और खिलौने बनाने की कला का प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्राचार्य बी पांडेय ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति में छात्रों को विविध कलाएं और कौशल सिखाने का निर्देश है। इसका अनुपालन पीएम श्री योजना के अंतर्गत विद्यालय में कलाकारों को आमंत्रित कर कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं। इसी अनुक्रम में इस समय विद्यालय के बच्चे मिट्टी के बर्तन, वस्तुएं और खिलौने बनाने की कला-कौशल को सीख रहे हैं। कला शिक्षक रीतेश गुप्ता एवं बाह्य संसाधक अनिल कुमार के साथ बच्चे मिट्टी के समान बनाने का काम सीख रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed