{"_id":"6aa1c7901c91511ea00ad7b2","slug":"students-from-three-north-eastern-railway-schools-showcased-their-talent-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1446025-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के तीन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: पूर्वोत्तर रेलवे के तीन विद्यालयों के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
Thu, 10 Sep 2026 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 10 Sep 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के कार्मिक विभाग के तत्वावधान में बुधवार को रेलवे प्रेक्षागृह में अंतर रेलवे स्कूल-सह-पाठ्यचर्या प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यालय स्थित एनई रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल, एनई रेलवे हायर सेकेंडरी स्कूल और एनई रेलवे बालिका इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
प्रतियोगिता छह से आठ, नौ से 10 और 11 से 12 कक्षा वर्गों के बीच विभिन्न विधाओं में आयोजित की गई। इसमें शास्त्रीय और लोकनृत्य, सुगम संगीत, भाषण, निबंध लेखन, कविताओं की अंत्याक्षरी और विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान की प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विभिन्न प्रस्तुतियां दीं।
कविताओं की अंत्याक्षरी प्रतियोगिता विशेष आकर्षण रही। विद्यार्थियों की जीवंत प्रस्तुति ने दर्शकों और प्रतिभागियों में उत्साह भर दिया। प्रतियोगिता का उद्देश्य रेलवे विद्यालयों के विद्यार्थियों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ उनमें टीम भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना है। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक उदय बोरवणकर की ओर से बृहस्पतिवार को रेलवे प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे।