फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Students continue to protest against fake recognition of Raj Nursing College

छात्रों का आक्रोश: गोरखपुर में सड़क पर उतरे विद्यार्थी, राज नर्सिंग कॉलेज के निदेशक का पुतला फूंका

Thu, 24 Feb 2022 11:50 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 24 Feb 2022 11:50 AM IST
सार

राज नर्सिंग कॉलेज की फर्जी मान्यता के विरोध में विद्यार्थियों का प्रदर्शन जारी हैं। छात्र खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर नाले में कूद गया जिससे वह चोटिल हो गया है। कॉलेज पर केस दर्ज होने के बाद भी कार्रवाई नहीं होने से विद्यार्थी नाराज हैं।

विज्ञापन
Students continue to protest against fake recognition of Raj Nursing College
राज नर्सिंग कॉलेज के छात्र प्रदर्शन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज तुरा बाजार की मान्यता संबंधी विवाद नहीं सुलझने से नाराज विद्यार्थियों ने बुधवार शाम सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। साथ ही कॉलेज निदेशक का प्रतीकात्मक पुतला भी फूंका। नाराज छात्रों में से एक ने खुद पर ज्वनलशील पदार्थ उड़ेल लिया। उसे रोकने की कोशिश की गई तो, वह नाले में कूद गया। इससे वह चोटिल हो गया। पुलिसकर्मियों ने उसे बचाया। छात्रों की मांग है कि कॉलेज को जब तक सील नहीं किया जाता और उन्हें दूसरे कालेज में प्रवेश नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन


 जानकारी के मुताबिक, राज नर्सिंग एंड पैरामेडिकल कॉलेज के विद्यार्थी कई दिनों से कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे हैं। उनका कहना है कि कॉलेज ने मान्यता का फर्जी प्रमाणपत्र दिखाकर दाखिला लिया है। इसे लेकर शासन ने मुकदमा भी कराया है, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे विद्यार्थी नाराज हैं। बुधवार दोपहर करीब एक बजे उन्होंने कॉलेज के सामने गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया। छात्रों ने बताया कि वह शांतिपूर्ण तरीके से कॉलेज में धरना दे रहे थे। लेकिन, इसी दौरान निदेशक ने व्हाट्सएप संदेश भेजकर लिखा कि धरने से कुछ होने वाला नहीं है।
विज्ञापन


दोपहर में प्रभारी निरीक्षक पिपराइच मधुपनाथ मिश्र फोर्स के साथ पहुंचकर विद्यार्थियों से कॉलेज परिसर खाली कराने लगे। उन्होंने भी कहा कि इससे कुछ होने वाला नहीं है। इससे नाराज विद्यार्थियों ने रास्ता जाम कर दिया। इस दौरान छात्र गिरिजेश प्रजापति, संदीप गुप्ता, राहुल मद्धेशिया व प्रत्युष पांडेय ने अपने ऊपर ज्वलनशील पदार्थ छिड़क कर जान देने की भी कोशिश की, लेकिन पुलिस कर्मियों व लोगों के सहयोग से उन्हें रोक दिया गया। बाद में राहुल मद्धेशिया ने बगल के तुरा नाले में कूदकर अपनी जान देने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मी व कॉलेज के छात्र भी तत्काल नाले में उतर गए और राहुल को बचा लिया। विद्यार्थियों ने बताया कि कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है। अभी तक न उनकी परीक्षाएं हुई हैं और न ही कॉलेज ने किसी सेमेस्टर का परीक्षाफल घोषित किया है।  उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर जब तक मुख्यमंत्री पहुंचकर आश्वासन नहीं देंगे, वह आंदोलन समाप्त नहीं करेंगे। इस दौरान  एडीएम प्रशासन पुरुषोत्तम दास गुप्ता, क्षेत्राधिकारी चौरीचौरा अखिलानंद उपाध्याय, कैंपियरगंज अजय कुमार सिंह, महिला थाना प्रभारी प्रभा सिंह, थानाध्यक्ष चिलुआताल विनोद अग्निहोत्री व गुलरिहा अमित दुबे सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed