{"_id":"64dd28e92f5bd9f6fc031f56","slug":"students-anger-erupted-over-non-payment-of-fees-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-274008-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोविवि : शुल्क जमा नहीं होने पर नाराज छात्रों का एजेंसी कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोविवि : शुल्क जमा नहीं होने पर नाराज छात्रों का एजेंसी कर्मचारियों पर फूटा गुस्सा
विज्ञापन
फोटो
छात्रों की अभद्रता से नाराज एजेंसी के कर्मचारियों ने कमरे में लगाया ताला
पूरे दिन भटकते रहे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय में विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान काउंसिलिंग के बाद भी शुल्क जमा नहीं होने और आरक्षण संबंधी खामियों को दुरुस्त नहीं कर पाने पर बुधवार की दोपहर में छात्रों का गुस्सा एजेंसी कर्मचारियों पर फूट पड़ा। नाराज छात्रों ने एजेंसी कर्मचारियों से अभद्रता कर दी। इसके बाद एजेंसी कर्मचारी कमरे में ताला लगाकर चलते बने। छात्र पूरे दिन भटकते रहे।
गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्नातक व परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए सात अगस्त से काउंसिलिंग चल रही है। बीए, बीएससी, बीकॉम, बीएससी एजी समेत स्नातक स्तर की नौ अगस्त तक प्रथम चरण की काउंसिलिंग के बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शुल्क जमा नहीं हो पाने से परेशान हैं। प्रशासनिक भवन के पास स्थित मोहन सिंह बिल्डिंग के भूतल पर कमरे में एजेंसी ने अपना कार्यालय बना रखा है। जहां बड़ी संख्या में छात्र शुल्क समेत अन्य समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं।
बुधवार की दोपहर करीब एक बजे कुछ छात्र अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे। इस दौरान लैपटॉप पर काम कर रहे एजेंसी के दो कर्मचारियों की किसी बात पर बहस हो गई। आरोप है कि छात्रों ने उनसे बदसलूकी कर दी। इससे नाराज होकर एजेंसी के कर्मचारी कमरे में ताला लगाकर अपना लैपटाॅप लेकर चले गए। एजेंसी के कर्मचारियों के चले जाने के बाद छात्र प्रवेश संबंधी समस्याओं के सुधार कर लेकर भटकते नजर आए।
विज्ञापन
-- -- -
प्रवेश संबंधी प्रार्थनापत्र के लिए खोला काउंटर
प्रवेश शुल्क के जमा न होने, आरक्षण समेत अन्य समस्याओं के निस्तारण को लेकर बड़ी संख्या में छात्र प्रार्थनापत्र लेकर प्रशासनिक भवन के आसपास भटकते रहे। बाद में उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए प्रशासनिक भवन के दूसरी तरफ खुले काउंटर में एक काउंटर प्रवेश संबंधी प्रार्थनापत्रों को लेने के लिए खोला गया।