फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student returning from coaching was hit by pickup, condition critical

Gorakhpur News: कोचिंग से लौट रही छात्रा काे पिकअप ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Sun, 12 May 2024 01:58 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Student returning from coaching was hit by pickup, condition critical
हरपुर बुदहट। क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी अनुराधा पाल पुत्री कपिलदेव पाल बीए की छात्रा हैं। शनिवार को वह मगहर से कोचिंग पढ़कर साइकिल से घर को लौट रही थीं। सुरवलिया- मगहर मार्ग पर एक पिकअप चालक ने पीछे से उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में छात्रा साइकिल सहित सड़क पर गिरकर घायल हो गई। भाग रहे पिकअप चालक को ग्रामीणों के सहयोग से घोठवा मार्ग पर पकड़ लिया गया। वहीं परिजनों ने छात्रा को ख़लीलाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि चालक की पहचान दुर्गेश गुप्ता निवासी मछलीगांव थाना धनघटा संतकबीरनगर के रूप में हुई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed