{"_id":"6a10c14e5a09beaeb8043b62","slug":"student-drowns-in-rapti-river-questions-raised-on-friends-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-1329363-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबकर छात्र की मौत, दोस्तों पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: राप्ती नदी में डूबकर छात्र की मौत, दोस्तों पर उठे सवाल
विज्ञापन
गोरखपुर। झंगहा थाना क्षेत्र में दोस्तों संग राप्ती नदी में नहाने गए 11वीं के छात्र अंश मौर्या (16) की डूबने से मौत हो गई। शुक्रवार को एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर शव बरामद किया। छात्र की मां ने बेटे के दोस्तों पर संदेह जताते हुए अनहोनी की आशंका व्यक्त की है। पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर रही है।
रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के कठौरा निवासी दिनेश मौर्य का बेटा अंश मौर्या झंगहा क्षेत्र के रामनगर में अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करता था। वह अपनी मां प्रतिमा मौर्या और छोटे भाई आरुष के साथ रहता था। अंश झंगहा स्थित एक निजी स्कूल में 10वीं का टॉपर रहा था और वर्तमान में 11वीं का छात्र था।
परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार दोपहर अंश अपने पांच दोस्तों के साथ घर से निकला था। कुछ देर बाद सूचना मिली कि वह राप्ती नदी में डूब गया है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू कराई। देर शाम होने के कारण पहले दिन अभियान पूरा नहीं हो सका। शुक्रवार सुबह एनडीआरएफ टीम ने दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू किया और दोपहर बाद शव बरामद कर लिया।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। अंश दो भाइयों में बड़ा था। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा है। छोटे भाई आरुष का रो-रोकर बुरा हाल है।
झंगहा थाना प्रभारी अनूप सिंह ने बताया कि छात्र की मां के आरोपों की जांच की जा रही है। अंश के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।
मां बोलीं- बेटे की कामयाबी से जलते थे लोग
अंश के पिता राम प्रवेश मौर्या पंजाब में टाइल्स ठेकेदारी का काम करते हैं। बेटे की मौत की सूचना मिलने के बाद वह फ्लाइट से गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इधर, मां प्रतिमा मौर्या ने बेटे के दोस्तों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि अंश पढ़ाई में बेहद तेज था और स्कूल में टॉप करने के कारण कुछ लोग उससे जलते थे। उन्होंने आशंका जताई कि दोस्तों ने ही उसके साथ अनहोनी की है।
दोस्तों के बयानों से उलझी जांच
पुलिस पूछताछ में अंश के दोस्तों के बयान एक-दूसरे से मेल नहीं खा रहे हैं। दोस्तों का कहना है कि अंश कपड़े पहनकर ही नदी में नहा रहा था और अचानक गहरे पानी में चला गया। उन्होंने उसे बचाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिली। हालांकि, पुलिस को नदी किनारे झाड़ियों में अंश के कपड़े मिले हैं। इसके बाद दोस्तों के दावों पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।