फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student dies in Lucknow, village mourns

Gorakhpur News: लखनऊ में छात्र की मौत, गांव में मातम

Tue, 31 Mar 2026 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Tue, 31 Mar 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
Student dies in Lucknow, village mourns
ककरहवा। मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा कस्बा निवासी आर्यवीर(19) की लखनऊ में सड़क हादसे में मौत हो गई। वह लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे थे। आसपास के लोग उसे नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। दोस्तों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, ककरहवा कस्बा निवासी स्वर्ण व्यवसायी अशोक वर्मा का छोटा पुत्र आर्यवीर (19) लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता था। मंगलवार की सुबह वह दोस्त की बाइक लेकर मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए जा रहा था। अभी वह आधे रास्ते ही पहुंचा था कि अचानक से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई।
विज्ञापन

हादसे में आर्यवीर को काफी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक के मोबाइल से परिजनों को सूचना दी और उसे नजदीकी सिविल अस्पताल में ले गए, जहां पर घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना आकर पहुंचे युवक के स्थानीय दोस्तों ने परिजनों से बात कर उसे लखनऊ स्थित मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती करवाया। इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मौत की खबर सुनकर मृतक के ककरहवा स्थित आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खबर लिखे जाने तक मृतक के परिजन लखनऊ पहुंच चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed