{"_id":"68970603784abe5fa8054537","slug":"student-dies-after-being-crushed-by-a-truck-in-gorakhpur-villagers-block-the-road-2025-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: घर से स्कूल के लिए निकली थी छात्रा, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला- मौत; गांव वालों सड़क किया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: घर से स्कूल के लिए निकली थी छात्रा, तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला- मौत; गांव वालों सड़क किया जाम
Sat, 09 Aug 2025 01:55 PM IST
रोहित सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:55 PM IST
सार
शुक्रवार सुबह सात बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। घर से 500 मीटर दूर वह जैतपुर-बोकटा मार्ग पर पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतका की फाइल फोटो और सड़क घेरे लोगों को समझाते पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
गीडा थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा को अनियंत्रित ट्रक ने जैतपुर-बोकटा मार्ग पर कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही ट्रक को पुलिस थाने ले गई। बेलवाडाडी निवासी गंगेश कुमार की बेटी मुस्कान (16) इलाके में स्थित एक इंटर काॅलेज में नवीं की छात्रा थी। शुक्रवार सुबह सात बजे वह साइकिल से स्कूल जाने के लिए निकली थी। घर से 500 मीटर दूर वह जैतपुर-बोकटा मार्ग पर पहुंची थी कि पीछे से तेज गति से आ रहे बालू लदे ट्रक ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन
हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे की सूचना पर मौके पर पहुंचे इंस्पेक्टर गीडा अश्वनी पांडेय ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया।
विज्ञापन
ग्रामीणों का आरोप था कि बड़ी गाड़ियां अक्सर टोल बचाने के लिए इस रास्ते का प्रयोग करती हैं, जिसके चलते आए दिन हादसा होता है। उन्होंने जिला प्रशासन को इस मार्ग पर बड़ी गाड़ियों आवागमन पर रोक लगाने की मांग की है।