फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Student commits suicide after not getting good results in Intermediate

Gorakhpur News: इंटर में बेहतर परिणाम न आने पर छात्र ने की खुदकुशी

Tue, 14 May 2024 03:24 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 May 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Student commits suicide after not getting good results in Intermediate
पादरी बाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके के अशोकनगर में सोमवार को इंटर की परीक्षा में कम अंक आने से आहत छात्र ने फंदे से लटक कर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्र के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने पर आहत होने की बात लिखी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, अशोकनगर निवासी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव बैंक में इंश्योरेंस का काम करते हैं। उनका बेटा ओजस्वी श्रीवास्तव (19) हाईस्कूल की परीक्षा गोरखनाथ के पास एक स्कूल से पास किया था। उसके बाद इंटर की परीक्षा के लिए नॉन स्कूलिंग (प्राइवेट फार्म भरकर पढ़ाई कर रहा था) के साथ में जेईई मेंस की तैयारी में जुटा था।
विज्ञापन


15 दिन पहले जेईई मेंस के निकले रिजल्ट में वह पास हो गया था। जबकि, सोमवार को आए सीबीएसई इंटर के रिजल्ट में कम अंक आने से आहत होकर आत्मघाती कदम उठा लिया। दोपहर में करीब दो बजे उसकी मां प्रथम तल के कमरे में गई तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। उन्होंने घटना की जानकारी पति को दी। घर पहुंचे पति ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्राउड फील नहीं कर पाया, माफ करना मम्मी-पापा

छात्र के फंदे से लटके होने की सूचना पर पहुंची पुलिस को कमरे से सुसाइड नोट मिला है। छात्र ने अंग्रेजी में लिखा था कि सॉरी मम्मी-पापा प्राउड फील नहीं कर पाया, इतनी मेहनत करने के बाद भी। (माफ करिए मम्मी-पापा गर्व महसूस नहीं कर पाया इतनी मेहनत के बाद भी)।
माता-पिता का इकलौता बेटा था ओजस्वी



ओजस्वी प्रदीप कुमार श्रीवास्तव का इकलौता पुत्र था जबकि बड़ी बेटी प्रज्ञा श्रीवास्तव चेन्नई में एमसीए की पढ़ाई कर रही है।


मां चलाती हैं घर में प्ले-वे स्कूल

ओजस्वी श्रीवास्तव के घर में मम्मी-पापा के साथ बुजुर्ग दादी-बाबा भी हैं। उसकी मां श्वेता सिन्हा घर में प्ले-वे स्कूल चलाती हैं। युवक के आत्मघाती कदम उठाने के बाद परिजन बदहवास हैं। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।



दो दिन बाद ओजस्वी को जाना था दिल्ली
ओजस्वी के पिता प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जेईई मेंस की परीक्षा पास करने के बाद दिल्ली में कॉलेज मिल गया था। उसी के एडमिशन कराने के लिए रेलवे टिकट भी निकाल लिया था। दो दिन बाद उसे दिल्ली लेकर जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed