{"_id":"647cdabc2da9cca8c70fb274","slug":"strong-and-scorching-sun-scorched-the-body-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-194677-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: तेज और चटक धूप ने झुलसाया बदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: तेज और चटक धूप ने झुलसाया बदन
विज्ञापन
- मौसम का पारा चढ़ा, दिन में बढ़ी रही मुश्किल
गोरखपुर। मौसम का तेवर रविवार को तीखा रहा, जिससे लोगों की छुट्टी का मजा दिन में किरकिरा हो गया। तेज और चमकदार धूप ने घर से बाहर निकले लोगों का बदन झुलसा दिया। तपिश का असर छायेदार जगहों पर भी बना रहा, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल सकी। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अभी चार-पांच दिनों तक ऐसे ही मौसम बना रहेगा।
रविवार को पारा अधिकतम 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह ही सूरज ने तेवर दिखाना शुरू कर दिया। 10 बजते ही तपिश की वजह से राह चलना मुश्किल हो गया। रविवार की छुट्टी होने के बावजूद लोग घरों से कम ही निकलें। दोपहर में गर्म हवाओं से बदन झुलसने लगा। घर निकलके लिए लोग शाम ढलने का इंतजार करते रहे। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक अगले तीन चार दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने के अनुमान है। तापमान का अधिकतम पारा 42 डिग्री पार कर सकता है। इससे लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लू लगने की संभावना भी रहेगी।
0000
लू से करें बचाव
जिला अस्पताल के फिजीशियन राजेश कुमार ने बताया कि तेज धूप और गर्मी में बिना प्यास लगे भी अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। ऐसे मौसम में हवादार और हल्के रंगाें वाले कपड़े पहनकर ही घर से निकलेें। तेज धूप से बचाव के लिए त्वचा को ढककर रखें। काला चश्मा पहनें और छाते भी साथ रखें। बार-बार पानी पीते रहें। शरीर को तरल बनाए रखने के लिए ओआरएस घोल, नींबू पानी, शरबत इत्यादि का इस्तेमाल करें।