फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Streets and localities are filled with pre-monsoon rains

Gorakhpur News: प्री मानसून की बारिश में ही गली-मोहल्ले लबालब

Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 05:28 AM IST
विज्ञापन
Streets and localities are filled with pre-monsoon rains
फोटो
विज्ञापन


प्री मानसून की बारिश में ही गली-मोहल्ले लबालब
- शहर की मुख्य सड़कों पर भी दोपहर तक रहा बारिश का पानी
- प्रेमचंद पार्क के पास दुकानों में घुस गया पानी, ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पंप के पास निर्माणाधीन नाला के किनारे धंस गई मिट्टी

-नगर आयुक्त ने जलभराव वाले क्षेत्रों का किया निरीक्षण


अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मंगलवार की देर रात शुरू हुई प्री मानसून की पहली बारिश में ही शहर के गली-मोहल्ले लबालब हो गए। वहीं, नालों के सफाई की पोल भी खुल गई। शहर की प्रमुख सड़कों पर भी पानी भर गया। प्रेमचंद पार्क और ट्रांसपोर्ट नगर में कई दुकानों में बारिश का पानी चला गया। ट्रांसपोर्ट नगर पेट्रोल पंप के पास सिक्स लेन पर बन रहे नाला के किनारे धंस मिट्टी गई। नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया और जरूरी निर्देश दिए। दोपहर बाद सड़कों से पानी हटा तब जाकर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
मंगलवार की रात करीब तीन बजे से शुरू हुई बारिश सुबह 6 बजे तक होती रही। दाउदपुर, गोपलापुर, बिलंदपुर, सिविल लाइन स्कूल रोड, जिला अस्पताल रोड, विजय चौराहा, महेवा तिराहे से प्रेमचंद की सड़कों पर जलभराव से लोगों को दिक्कतें हुई। बेतियाहाता में रुस्तमपुर पेट्रोल पंप से हनुमान मंदिर रोड पर एक से डेढ़ फीट तक पानी लग गया। बारिश के कारण पैडलेगंज सिक्सलेन पर ट्रांसपोर्टनगर पेट्रोल पंप के पास नाला किनारे मिट्टी धंस गई। यहां नाला निर्माण के लिए खोदाई की गई थी। इन सभी जगहों पर दोपहर बाद तक स्थिति सामान्य हो सकी।
विज्ञापन

-
बातचीत


सुबह मैं दुकान पर पहुंचा तो दुकान में बारिश के पानी का कचरा जमा हुआ था। जब भी बारिश होती है आसपास के 8-10 दुकानों में पानी घुस जाता है। बरसात के महीनों में हमारे लिए यह आम समस्या बन चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमोद कुमार जायसवाल, प्रेमचंद पार्क

मेरे दुकान में करीब 6 इंच तक पानी लगा था, सड़क पर सुबह 11 बजे तक आवागमन प्रभावित रहा। सुना है सड़क ऊंची होने वाली है। जब तक सड़क ऊंची नहीं होगी हमारी परेशानी बनी रहेगी।
मिथिलेश, निकट प्रेमचंद पार्क

-
नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

गोरखपुर। शहर में रात से हो रही लगातार बारिश को देखते हुए सुबह 6:00 बजे ही नगर आयुक्त ने विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण किया। मुंशी प्रेमचंद पार्क, गोपालपुर शिव मंदिर रोड, हरिओम नगर तिराहा से कलेक्ट्रेट चौराहा, नगर निगम ऑफिस के सामने, शिवाय होटल से अग्रसेन तिराहा के हालात का जायजा लिया। इसके बाद बैंक रोड होते हुए विजय चौराहा, सुमेर सागर रोड, तिवारी हाता से बबीना होटल होते हुए सरस्वती विद्या मंदिर के सामने से दुर्गाबाड़ी सरस्वती शिशु मंदिर होकर सूरजकुंड ओवरब्रिज तक निरीक्षण किया और लोगों से बातचीत भी की। सूरजकुंड में अग्रहरि पुलिया के पास तथा राम जानकी नगर के कौशल पुरम, विष्णुपुरम आदि स्थानों का भी उन्होंने निरीक्षण किया।


पंपिंग सेट नहीं चलता मिला तो नाराज हुए नगर आयुक्त

जलभराव वाले स्थानों पर पर पंपिंग सेट चलता नहीं मिलने पर नगर आयुक्त ने जिम्मेदारों को चेतावनी दी। नगर आयुक्त ने निरीक्षण के दौरान गोपालपुर, कौशल पुरम आदि स्थानों पर पंपिंग सेट बंद पाया तो अवर अभियंता सूरज शर्मा एवं विवेकानंद सिंह को सख्त चेतावनी दी और निर्देशित किया कि आगे से ऐसा ना हो। कहा कि बारिश होने पर महानगर के समस्त पंप एवं संपवेल चालू करा दिया जाए जिससे जलभराव से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed