एक करोड़ 88 लाख से संवारा जा रहा बिस्मिल स्मारक, अब पूरे साल यहां नजर आएगा मेले का माहौल
- मंडलीय कारागार स्थित स्मारक का 70 फीसदी काम हुआ पूरा
- यात्री विश्रामालय तैयार, बैरक, फांसी घर की मरम्मत का काम अंतिम चरण में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मंडलीय कारागार स्थित पंडित बिस्मिल के शहीद स्मारक पर अब बरस भर मेले का माहौल नजर आएगा। एक करोड़ 88 लाख रुपये से पर्यटन विभाग की ओर से शहीद स्मारक के कायाकल्प का काम तेजी से कराया जा रहा है। तकरीबन 70 फीसदी तक पूरा हो गया है।
30 जून तक विभाग की ओर से काम पूरा करने की मियाद कार्यदायी संस्था को दी गई है। हाल ही में सीएम के साथ आयोजित पर्यटन योजनाओं की समीक्षा बैठक में भी प्राथमिकता के आधार पर बिस्मिल शहीद स्मारक के काम को पूरा करने की बात कही गई है।
स्मारक के सुंदरीकरण का काम पूरा हो गया है, फांसी घर और बैरक की मरम्मत और पत्थर लगाने का काम आखिरी चरण में चल रहा है। बैरक की छत की मरम्मत, मुख्य द्वार का निर्माण, बोरिंग के साथ सुंदरीकरण और पाथ वे लगाने, आंगन में पत्थर लगाने के साथ पूरे परिसर के प्लास्टर और रंगाई पुताई का काम 80 फीसदी तक पूरा हो गया है।
ये काम है प्रस्तावित
प्रदेश सरकार के निर्देश पर वर्ष 2018-19 में शहीद स्मारक के सुंदरीकरण और बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने के लिए पर्यटन विभाग ने दो करोड़ का प्रस्ताव बनाकर भेजा था। वर्ष में शासन ने एक करोड़ 88 लाख रुपये की धनराशि जारी की।
काम तेजी से शुरू हुआ मगर लॉकडाउन की वजह से रफ्तार धीमी पड़ गई। सरकार की ओर से निर्माण कार्यों को छूट मिलने के बाद काम में तेजी आई है। विभाग को उम्मीद है कि जून के आखिर तक काम को पूरा करा लिया जाएगा।
स्मारक का सुंदरीकरण, फांसी घर की मरम्मत, बैरक की मरम्मत, विजिटर हॉल का निर्माण, शौचालय का निर्माण, बोरिंग, सबमर्सिबल पंप एवं नाली का निर्माण, इंडिया मार्का हैंड पंप, मुख्य द्वार का निर्माण, एमए रेलिंग, विद्युतीकरण, पिच रोड, इंटरलाकिंग