फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stop throwing garbage on being tied alone in three months

एनजीटी: तीन महीने में एकला बंधे पर कूड़ा गिराना करें बंद, इस वजह से लिया फैसला

Sat, 11 Feb 2023 12:47 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Feb 2023 12:47 PM IST
सार

गोरखपुर शहर से प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जिसे नगर निगम की ओर से एकला बंधे सहित विभिन्न स्थानों पर गिराया जाता है। वीडियो कांफ्रेसिंग में एडीएम सिटी, नगर आयुक्त और क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Stop throwing garbage on being tied alone in three months
NGT

विस्तार

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने तीन महीने के अंदर एकला बंधे पर कूड़ा गिराना बंद करने का निर्देश दिया है। गोरखपुर में बढ़ते प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए एजीटी ने यह निर्णय लिया है। कूड़ा के ढेर की वजह से राप्ती का जल तो प्रदूषित हो ही रहा है। वायु प्रदूषण को भी बढ़ावा मिल रहा है।
विज्ञापन


एनजीटी ने शनिवार को राम मिलन साहनी बनाम स्टेट ऑफ उत्तर प्रदेश मामले की वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए निर्देश दिया है।
राममिलन शाही की ओर से शिकायत की गई थी कि राप्ती किनारे एकला बंधे के होने की वजह से बाढ़ के दौरान अक्सर बाढ़ का पानी कूड़े को अपने साथ नदी में बहाकर ले जाता है।
विज्ञापन


इससे जल जनित बिमारियों को बढ़ावा मिलता है। साथ ही साथ सामान्य दिनों में वायु प्रदूषण भी होता रहता है। आसपास से गुजरने वाले लोगों को नाक बंद करके गुजरना पड़ता है। आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर भी इसका प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण पंकज यादव ने बताया कि एनजीटी ने नगर निगम को तीन महीने के अंदर एकला बंधे पर कूड़ा गिराना बंद करने का निर्देश दिया है।


बता दें, कि गोरखपुर शहर से प्रतिदिन 600 मीट्रिक टन कूड़ा निकलता है। जिसे नगर निगम की ओर से एकला बंधे सहित विभिन्न स्थानों पर गिराया जाता है। वीडियो कांफ्रेसिंग में एडीएम सिटी, नगर आयुक्त और क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड आदि मौजूद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed