{"_id":"5e8764958ebc3e6fc84925ec","slug":"stones-on-police-from-mosque-ran-with-sword-gorakhpur-news-gkp346891125","type":"story","status":"publish","title_hn":"मस्जिद से पुलिस पर पथराव, तलवार लेकर दौड़ाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मस्जिद से पुलिस पर पथराव, तलवार लेकर दौड़ाया
विज्ञापन
देवरिया के रामपुर कारखाना के बसंतपुर मस्जिद पर तैनात पुलिसकर्मी और मौजूदी नमाजी।
- फोटो : DEORIA
मस्जिद से पुलिस पर पथराव, तलवार लेकर दौड़ाया
पिकेट के सिपाहियों ने मोर्चा संभाला, मौके पर पहुंची कई थानों की फोर्स
रामपुर कारखाना के बसंतपुर का मामला, 18 नामजद और अज्ञात पर केस
देसही देवरिया (देवरिया)। रामपुर कारखाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव स्थित मस्जिद में जुटे नमाजी पुलिस को देखकर पथराव करने लगे। यही नहीं, बाहर निकलकर उन्होंने समर्थकों के साथ तलवार और धारदार हथियार लेकर पुलिस को दौड़ा लिया, लेकिन सिपाही भी पीछे नहीं हटे। उन्होंने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मोर्चा संभाले रखा। कुछ देर में ही फोर्स के साथ एसडीएम सदर और सीओ भी पहुंच गए। बाद में माफीनामा लिखवाकर सभी को छोड़ दिया गया। हालांकि इस मामले में 18 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
बसंतपुर गांव स्थित बड़ी मस्जिद में शुक्रवार की दोपहर जुमे की नमाज के लिए नमाजियों का हुजूम उमड़ पड़ा। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी बरवां पिकेट पर तैनात सिपाहियों को दे दी। कुछ ही देर में एसआई अखिलेश कुमार सिपाहियों के साथ पहुंचे पर उन्हें देखते ही नमाजी आक्रामक हो गए। पुलिस और उनके बीच बहस होने लगी। इतने में गांव के कुछ लोग लामबंद होकर पुलिस पर पथराव करने लगे। उन्होंने तलवार और बरछे के साथ दौड़ा लिया, लेकिन पुलिस ने उच्चाधिकारियों को सूचना देकर मोर्चा संभाला। सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर जयंत कुमार सिंह फोर्स के साथ पहुंचे। थोड़ी देर में एसओ तरकुलवा और एसओ बघौचघाट भी भारी पुलिस बल के साथ पहुंच गए और मस्जिद को घेर लिया। ऐसे में अंदर छिपे नमाजी और मौलाना पीछे का जंगला तोड़कर भागने लगे। पुलिस ने चारों तरफ से घेरकर अंदर मौजूद 19 नमाजियों को निकाला। कुछ समय बाद पहुंचे सदर एसडीएम दिनेश मिश्र और सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पकड़े गए 19 नमाजियों से माफीनामा लिखवाकर पुलिस ने छोड़ दिया।
सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय का कहना है कि मनाही के बावजूद मस्जिद में करीब 70 लोग जुटे थे। सूचना मिलने पर जब पिकेट पुलिस ने उन्हें मना किया तो गली के युवकों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। कई के पास हथियार भी थे, लेकिन अधिकारियों ने मामला शांत करा दिया। इस मामले में 18 नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।