{"_id":"6980ebded38f9c8e470ba138","slug":"stone-pelting-on-krishak-express-basti-bound-passenger-injured-gorakhpur-news-c-7-hsr1003-1216997-2026-02-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: कृषक एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, बस्ती जा रहे यात्री के जबड़े में लगा पत्थर- हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: कृषक एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी, बस्ती जा रहे यात्री के जबड़े में लगा पत्थर- हालत गंभीर
Tue, 03 Feb 2026 12:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Feb 2026 12:49 PM IST
सार
शुक्रवार की शाम बस्ती रेलवे स्टेशन के आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी। इसमें भी एक यात्री घायल हो गया था। दूसरी घटना रविवार को कृषक एक्सप्रेस पर हो गई। लगातार ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी को लेकर यात्री भी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
ट्रेन ( सांकेतिक)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ जा रही कृषक एक्सप्रेस (15007) के जनरल कोच पर डोमिनगढ़-जगतबेला के बीच पत्थरबाजी होने से बस्ती का एक यात्री घायल हो गया। उसका इलाज बस्ती के जिला अस्पताल में चल रहा है। कंट्रोल की सूचना पर आरपीएफ गोरखपुर ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
रविवार की रात करीब 11:30 बजे डोमिनगढ़ और जगतबेला रेलवे स्टेशन के बीच कृषक एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी होने लगी। ट्रेन में बेल्थरा स्टेशन से बैठे बस्ती के वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के यात्री पंकज प्रजापति चोटिल हाे गए। पंकज के जबड़े पर पत्थर लग गया।
विज्ञापन
ट्रेन में मौजूद किसी यात्री ने इसकी जानकारी रेलवे हेल्पलाइन नंबर-139 पर दे दी। रेलवे कंट्रोल की सूचना पर घायल यात्री को आरपीएफ बस्ती ने स्टेशन पर नीचे उतरकर प्राथमिक उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
बता दें कि शुक्रवार की शाम बस्ती रेलवे स्टेशन के आगे टिनिच रेलवे स्टेशन के पास जम्मूतवी-अमरनाथ एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना सामने आई थी। इसमें भी एक यात्री घायल हो गया था। दूसरी घटना रविवार को कृषक एक्सप्रेस पर हो गई। लगातार ट्रेनों पर हो रही पत्थरबाजी को लेकर यात्री भी डरे हुए हैं।

गोरखपुर के आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दशरथ प्रसाद ने बताया कि गोरखपुर रेलवे स्टेशन के आगे डोमिनगढ़-जगतबेला रेलवे स्टेशन के बीच रविवार की रात करीब 11:30 बजे कृषक एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी हुई है। इसमें बस्ती का एक यात्री घायल हुआ है।
अज्ञात पर प्राथमिक दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। घटना की विवेचना उप निरीक्षक अयूब खान को सौंपी गई है। उन्होंने बताया कि बस्ती और गोरखपुर में पत्थरबाजी की घटना को लेकर पुलिस की कई टीमें लगी हैं, बहुत जल्द गिरफ्तारी होगी।