{"_id":"66146b99f6478ee9c8063a44","slug":"stone-pelted-on-vande-bharat-for-the-fourth-time-glass-of-coach-number-c7-broken-gorakhpur-news-c-7-hsr1010-520730-2024-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: वंदेभारत पर चौथी बार चला पत्थर, कोच नंबर सी 7 का शीशा टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: वंदेभारत पर चौथी बार चला पत्थर, कोच नंबर सी 7 का शीशा टूटा
Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 04 Oct 2024 03:00 AM IST
विज्ञापन
- लखनऊ से प्रयागराज विस्तार के बाद यह चौथी घटना
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। प्रयागराज से गोरखपुर आ रही 22550 वंदे भारत पर सोमवार को अयोध्या के पास किसी ने पत्थर मार दिया। इसके चलते कोच नंबर सी 7 के सीट नंबर 33 और 34 के पास वाली खिड़की का शीशा टूट गया। हालांकि किसी यात्री को चोट नहीं आई है। इस ट्रेन के मार्ग विस्तार के बाद पत्थरबाजी की यह चौथी घटना है। इससे पहले हुई घटनाओं की जांच के लिए उत्तर रेलवे की आरपीएफ टीम ने सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लिया है।वंदेभारत जिस भी रूट पर चलती है, पत्थरबाजी की घटनाएं जरूर होती हैं। लखनऊ से गोरखपुर के बीच चली इस ट्रेन पर अयोध्या में पत्थरबाजी हुई थी। गोरखपुर में भी पत्थर चले। इन दोनों घटनाओं में आरोपियों के पकड़े जाने के बाद पत्थरबाजी रुक गई थी। पिछले महीने इस ट्रेन को लखनऊ से प्रयागराज के बीच विस्तार दिया गया। इसके बाद लगातार दो घटनाएं हुईं तो आरपीएफ ने गोरखपुर आकर इस ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग लेकर जांच शुरू की। रविवार को भी कोच नंबर सी 6 के सीट नंबर 20, 21 और 22 के पास वाली खिड़की का शीशा भी टूट गया था। सोमवार को भी पत्थर चले। यात्री एके गुप्ता ने बताया कि रास्ते में किसी ने पत्थर चलाया था, जिसके चलते शीशा टूटा है।
-- -- -- -