फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stone pelted again on Vande Bharat Express, glass shattered

Gorakhpur News: वंदे भारत एक्सप्रेस पर फिर चलाया पत्थर, शीशा चटका

Fri, 24 Nov 2023 08:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/लखनऊ।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर/लखनऊ। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Fri, 24 Nov 2023 08:21 AM IST
सार

गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस बीते अगस्त से चल रही है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रसौली स्टेशन पार करते ही एक यात्री ने कोच में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवानों को बताया कि कोच संख्या सी-6 के सीट नंबर 40 के सामने की खिड़की पर पत्थर लगने से शीशा चटक गया है।

विज्ञापन
Stone pelted again on Vande Bharat Express, glass shattered
वंदे भारत का चटका शीशा। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर से लखनऊ जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर बृहस्पतिवार को रसौली व बाराबंकी स्टेशन के बीच किसी ने पथराव कर दिया। इससे चेयरकार कोच (सी-6) का शीशा चटक गया। अचानक हुई घटना से यात्री सकते में आ गए। इसकी सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सीसीटीवी से अराजक तत्वों को तलाश कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


गोरखपुर से लखनऊ के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस बीते अगस्त से चल रही है। बृहस्पतिवार की सुबह करीब 10 बजे रसौली स्टेशन पार करते ही एक यात्री ने कोच में ड्यूटी कर रहे आरपीएफ जवानों को बताया कि कोच संख्या सी-6 के सीट नंबर 40 के सामने की खिड़की पर पत्थर लगने से शीशा चटक गया है। आरपीएफ जवानों ने अगल-बगल के यात्रियों से पूछताछ की तो किसी के चोटिल या घायल होने की कोई जानकारी नहीं मिली, लेकिन कांच पर पत्थर लगने की बात कई यात्रियों ने बताई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब जान से मारने की दे रहा धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं

गोरखपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस पर इससे पहले भी तीन बार पत्थर चलाने की घटनाएं हो चुकी हैं। पहली घटना जुलाई में अयोध्या के पास हुई थी, जब इस ट्रेन की चपेट में आने से एक पशुपालक की बकरियां कट गई थीं। इसके बाद मल्हौर में पथराव के चलते ट्रेन का शीशा चटक गया था। सितंबर में गोरखपुर यार्ड से प्लेटफार्म पर आने के दौरान एक कुली ने पत्थर मार दिया था, जिससे एक खिड़की का शीशा चटक गया था।

इसे भी पढ़ें: सीएम योगी आज देंगे 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, खोराबार टाउनशिप की निकाली जाएगी ई लॉटरी

ट्रेन में लगे सीसीटीवी कैमरे से होगी पहचान

वंदे भारत ट्रेन में आगे व पीछे दो-दो उच्च गुणवत्ता कैमरे लगाए गए हैं। इसके जरिए ट्रेन और आसापास की गतिविधियां रिकॉर्ड होती रहती हैं। कैमरे का फोकस लाइन के अलावा दोनों तरफ किनारे पर भी है। ऐसे में अगर किसी ने रेल लाइन के करीब आकर पथराव का प्रयास किया होगा तो उसका चेहरा कैमरे की रिकार्डिंग में फीड होगा। इससे घटना की जांच में सुविधा होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed