फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM yogi will inaugurate and lay foundation stone of 116 projects of GDA

UP: सीएम योगी आज देंगे 175 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, खोराबार टाउनशिप की निकाली जाएगी ई लॉटरी

Fri, 24 Nov 2023 08:01 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 24 Nov 2023 08:01 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शुक्रवार अपराह्न 4 बजे लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। समारोह में ही मुख्यमंत्री के समक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों के बीच भूखंडों और फ्लैट्स की ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्नन कराई जाएगी।

विज्ञापन
CM yogi will inaugurate and lay foundation stone of 116 projects of GDA
गोरखपुर में सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 175.38 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। सीएम जीडीए की 116 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही उन्हीं के समक्ष खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के भूखंडों व फ्लैट्स की ई-लॉटरी भी की जाएगी। बृहस्पतिवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष आनंद वर्द्धन के साथ डीएम कृष्णा करुणेश एवं एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने कार्यक्रम स्थल और आसपास नव सृजित स्थलों का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में शुक्रवार अपराह्न 4 बजे लोकार्पण एवं शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। समारोह में ही मुख्यमंत्री के समक्ष गोरखपुर विकास प्राधिकरण की खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के लाभार्थियों के बीच भूखंडों और फ्लैट्स की ई-लॉटरी की प्रक्रिया संपन्नन कराई जाएगी।
विज्ञापन


सीएम योगी के हाथों पांच आवंटियों को आवंटन प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रेक्षागृह के निकट ही विकसित हर्बल पार्क संजीवनी वाटिका का निरीक्षण कर वहां पौधरोपण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: भू-माफिया दीनानाथ के मैरिज हाउस पर चला जीडीए का बुलडोजर, आठ घंटे चली कार्रवाई
 

सीएम योगी आदित्यनाथ 145.67 करोड़ रुपये की लागत से हुए 82 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 29.61 करोड़ रुपये की लागत से 34 विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। शिलान्यास के कार्यों में 63 परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास की स्थापना भी शामिल है। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आनंद वर्धन ने योजना में खोराबार टाउनशिप परियोजना में पंजीकृत लाभार्थियों से शुक्रवार को योगीराज बाबा गंभीरनाथ गम्भीरनाथ प्रेक्षागृह पहुंचने की अपील की है।

ई-लॉटरी प्रक्रिया का आनलाइन सीधा प्रसारण प्राधिकरण की आधिकारिक वेबसाइट पर भी होगा। बुधवार को प्रेक्षागृह में सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों में प्राधिकरण सचिव उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह समेत प्राधिकरण के कई अधिकारी कर्मचारी लगे रहे।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर का टॉप माफिया: चप्पल की दुकान से बन बैठा मैरिज हाउस का मालिक, रसूख भी बनाया

इन परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

  • योजना निधि से पत्रकारपुरम एवं राप्तीनगर- 4940.60 लाख
  • प्राधिकरण, एचयूआरएल, अवस्थापना योजना मद- 4973.35 लाख
  • इलेक्ट्रिकल वर्क प्राधिकरण भवन, पैडलेगंज, बुद्ध द्वार, बाबा गंभीरनाथ- 0216.06 लाख
  • त्वरित आर्थिक विकास योजना 2021-22- 1430.05 लाख
  • त्वरित आर्थिक विकास योजना 2022-23- 3006.73 लाख


 

इन परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास

  • परिषदीय विद्यालयों के लिए (जोन-1 से 5)- 0599.83 लाख
  • परिषदीय विद्यालयों में स्मार्ट क्लास, सामुदायिक भवन, ईवी चार्जिंग स्टेशन- 1323.96 लाख
  • प्राधिकरण की अवस्थापना निधि के अंतर्गत 8 कार्य- 1037.06

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, अब जान से मारने की दे रहा धमकी

311 भूखंड व 2524 फ्लैट की निकाली जाएगी ई-लॉटरी

खोराबार टाउनशिप एवं मेडिसिटी योजना के तहत 311 भूखंड और 2524 फ्लैट का ई-लॉटरी शुक्रवार को गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में मुख्यमंत्री की मौजूदगी में निकाली जाएगी। 311 भूखंड में एलआईजी, एमआईजी, एचआईजी और आवासीय भूखंड शामिल है। इसके अलावा खोराबार में 1964 फ्लैट में ईडब्लूएस, एलआईजी, मिनी एमआईजी एवं एमआईजी शामिल है। इसके साथ न्यू रोहिणी राप्तीनगर विस्तार में एमआईजी का 560 फ्लैट शामिल है।


 

इनकी होगी ई-निलामी

इसके अलावा इस टाउनशिप में आवासीय क्लिनिक लेन, ग्रुप हाउसिंग, छोटे एवं मध्यम आकार के हास्पिटल के लिए भूखंड, बड़े कामर्शियल मेडिसिटी, बड़े हास्पिटल, कामर्शियल टाउनशिप, धर्मशाला, हॉस्टल, स्कूल एवं कम्यूनिटी सेंटर एवं डायग्नोस्टिक लैब की ई-निलामी की जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed