{"_id":"66469b3b9a8b1ce6270a59c4","slug":"sticks-used-over-land-dispute-seven-injured-gorakhpur-news-c-206-1-sgkp1021-122610-2024-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जमीन की रंजिश को लेकर चले लाठी डंडे, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जमीन की रंजिश को लेकर चले लाठी डंडे, सात घायल
Fri, 17 May 2024 05:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Fri, 17 May 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
निचलौल। थाना क्षेत्र के बजहा उर्फ अहिरौली गांव में वृहस्पतिवार को जमीनी रंजिश को लेकर पटीदारों के बीच लाठी और डंडे चलने लगे। इस दौरान दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर दो घायलों की हालत नाजुक देख डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।
बजहा उर्फ अहिरौली गांव में दो पटीदारों के बीच पट्टे की जमीन को लेकर कहासुनी हो रही थी। कुछ ही देर बाद दोनों के बीच बात आगे बढ़ गई। इसके बाद दोनों पटीदार आक्रोशित होकर एक दूसरे पर लाठी डंडों के साथ टूट पड़े। मारपीट में दोनों पक्षों के लक्ष्मण (40) चंद्रभान (65) पिंटू (24) राबड़ी देवी (55) रामनीति (28) सरोज देवी (40) और राजेश (46) समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने घायल लक्ष्मण और चंद्रभान की हालत नाजुक देख प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं घटना के दौरान पड़ोस में काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।
थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यप्रकाश सिंह ने कहा की मामले में दोनों पक्षों से मारपीट की तहरीर मिली है। पुलिस टीम घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।