फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Stepping Stone and Radhika School team became the winner

Gorakhpur News: स्टेपिंग स्टोन और राधिका स्कूल की टीम बनी विजेता

Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sun, 17 Dec 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Stepping Stone and Radhika School team became the winner
स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, मानीराम में चल रहे दो दिवसीय गोरखपुर सहोदय स्कूल एसोसिएशन कबड्डी टूर
- दो दिवसीय सहोदय कबड्डी टूर्नामेंट-23 का हुआ समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज, मानीराम में चल रहे दो दिवसीय गोरखपुर सहोदय स्कूल एसोसिएशन कबड्डी टूर्नामेंट का शनिवार को समापन हो गया। बालिका वर्ग में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज और बालक में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल की टीम विजेता बनी।
बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में एमजी पब्लिक स्कूल की टीम ने पीजी सीनियर सेकेंडरी को 30-27 के स्कोर से हराया। दूसरा सेमीफाइनल डिवाइन पब्लिक स्कूल और स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज के बीच खेला गया। निर्धारित समय तक मैच बराबरी पर रहा। जिसके बाद टाइब्रेकर राउंड में स्टेपिंग स्टोन ने 6-5 अंकों से जीत हासिल की। फाइनल मैच में स्टेपिंग स्टोन इंटर कॉलेज ने एमजी पब्लिक स्कूल की टीम को 17 अंकों के अंतर (स्कोर 33-16) से हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

बालक वर्ग के पहले सेमीफाइनल में जेनिथ कॉन्वेंट ने नवजीवन मिशन इंटरनेशनल स्कूल को 21–16 तथा दूसरे सेमीफाइनल में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने गुरु गोरक्षनाथ विद्यापीठ को 27–06 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबले में राधिका सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने जेनिथ कॉन्वेंट को 17 अंकों से (35–18 ) हराकर खिताब अपने नाम किया। जीएसएसए के अध्यक्ष अजीत दीक्षित ने विजेताओं को पुरस्कार दिए। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष सलिल श्रीवास्तव, विद्यालय प्रबंधक जय गुप्ता, संस्था प्रमुख अपनीत गुप्ता, प्रधानाचार्य प्रीति सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed