फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Statements of junior students will now be recorded in the BRD ragging case.

Gorakhpur News: बीआरडी रैगिंग मामले में अब जूनियर छात्रों के दर्ज होंगे बयान

Wed, 26 Nov 2025 01:08 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
Statements of junior students will now be recorded in the BRD ragging case.
- सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित किए गए हैं आठ सीनियर छात्र, स्टॉफ से भी होगी पूछताछ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग के मामले में अब एंटी रैगिंग स्क्वॉड टीम एमबीबीएस प्रथम वर्ष के छात्रों के बयान दर्ज करेगी। साथ ही राजेंद्र हॉस्टल में काम करने वाले स्टॉफ और गार्ड से भी पूछताछ होगी। सीसीटीवी फुटेज से चिन्हित किए गए आठ सीनियर छात्रों की फुटेज दिखाकर पहचान भी कराई जाएगी।
दरअसल, 13 नवंबर 2025 को किसी अज्ञात व्यक्ति ने ईमेल के माध्यम से विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत भेजी थी। आरोप लगाया था कि राजेंद्र हॉस्टल में एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों से रैगिंग की जा रही है। इस शिकायत पर यूजीसी ने मेडिकल कॉलेज प्रशासन से रिपोर्ट मांगी थी। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने एंटी रैगिंग स्क्वॉड सहित 12 सदस्यीय टीम गठित कर दी। यह टीम मामले की जांच कर रही है। टीम ने राजेंद्र हॉस्टल का निरीक्षण कर सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो आठ सीनियर छात्र चिन्हित किए गए जो हॉस्टल में गए थे। अब हॉस्टल की गतिविधियों की भी जांच की जाएगी कि बिना अनुमति हॉस्टल में सीनियर छात्र कैसे गए, उन्हें रोका क्यों नहीं गया? बीआरडी कॉलेज प्रशासन के मुताबिक, मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने में एक सप्ताह का समय लग सकता है।
विज्ञापन

-
एंटी रैगिंग स्क्वाॅड टीम मामले की जांच कर रही है। टीम की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी छात्रों को एंटी रैगिंग से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए फिर से अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. राम कुमार जायसवाल, प्राचार्य, बीआरडी मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed