फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   State Sports Minister Girish Chandra inaugurated the CBSE East Zone Hockey Competition.

Gorakhpur News: खेलों को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

Sat, 01 Aug 2026 03:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर Updated Sat, 01 Aug 2026 03:12 AM IST
विज्ञापन
State Sports Minister Girish Chandra inaugurated the CBSE East Zone Hockey Competition.
- सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता का खेल राज्यमंत्री गिरीश चंद्र ने किया उद्घाटन
विज्ञापन


गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में खेलों के विकास के लिए व्यापक स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं। खेलों को बढ़ावा देना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
वह शुक्रवार को वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर आयोजित तीन दिवसीय सीबीएसई ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं उपलब्ध कराने, उत्कृष्ट खेल अवसंरचना विकसित करने, पुरस्कार राशि बढ़ाने व प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में अवसर देने जैसी योजनाओं को लगातार लागू किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करना है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, गोरक्ष प्रांत के प्रचारक रमेश, आयोजन समिति के अध्यक्ष माधवेंद्र पांडेय, डॉ. संजय त्रिपाठी, पूर्णेंदु शुक्ल, अभिषेक सिंह, सृंजय मिश्र व क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी राजेश सोनकर सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed